Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नॉएडा: पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ   

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा कासना क्षेत्र के ढाडा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में पति ने चिनाई करने वाले करनी से सिर में वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के हत्या करने के बाद पड़ोसी को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी ने 112 नम्बर पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। ओर आरोपी पति को मौके से ही गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी अखिलेश के  छोटे-छोटे दो बच्चे है जो माँ कि मौत और पिता के जेल जाने से अनाथ हो गए है।  

एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा  विशाल पांडे ने बताया कि मूल रूप से कासगंज का रहने वाला अखिलेश अपनी पत्नी बिजली और दो बच्चे के साथ कासना थाना  क्षेत्र के ढाडा गांव में अपने परिवार के साथ किराए  के मकान में रहा था। अखिलेश  पेशे से राज मिस्त्री है। आज सुबह अखिलेश का अपनी पत्नी से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चिनाई करने वाले करनी उठाकर अपनी पत्नी बिजली  के सर पर एक-एक कर कई वार करके उसे मार  दिया। पत्नी कि हत्या करने के बाद भी अखिलेश चेहरे पर जरा भी डर का भाव नहीं दिखा और उसने वारदात कि सूचना अपने पड़ोसी को दी। जिसने पुलिस को सूचित किया। 

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति अखिलेश को मौके  से गिरफ्तार कर लिया। और हत्या में इस्तेमाल होने वाला हथियार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। अखिलेश के दो छोटे-छोटे  बच्चे है जो माँ कि मौत और पिता के जेल जाने बेघर हो गए है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने 6 पुलिस कर्मियों को चुना “हीरो ऑफ द वीक”

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग:होली व फाग (धुलण्डी) के त्यौहार पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा किए गए विशेष सुरक्षा प्रबन्ध-पुलिस प्रवक्ता ।

Ajit Sinha

महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कारण यीडा की जमीनों की कीमतों में हुई वृद्धि का फायदा उठाने लगे हैं अपराधी किस्म के लोग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!