Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

मोदी के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उन्हें कोई याद नहीं करेगा, क्योंकि हिंदुस्तान नफरत और हिंसा को याद नहीं करता- राहुल गांधी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख और ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर ताबड़तोड़ राजनीतिक प्रहार किए। दिल्ली के हौज काजी चौक पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में कहती थी कि 400 पार सीटें आने पर संविधान बदल देंगे। लेकिन कांग्रेस कभी संविधान नहीं बदलने देगी। उन्होंने कहा कि संविधान देश के हर वर्ग की रक्षा करता है। लेकिन, लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली, मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मिली। इस बयान से साफ है कि आरएसएस प्रमुख संविधान को नहीं मानते और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह भी दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस नफरत फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी लोगों को आपस में लड़ाते हैं और जनता का पैसा अडानी जैसे अरबपतियों की जेब में डाल देते हैं। उन्होंने 25 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। मोदी ने नोटबंदी-जीएसटी लागू कर छोटे व्यवसाय खत्म कर दिए गए। मोदी की हर योजना अरबपतियों की मदद करने के लिए बन रही है। आज देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है।राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा याद किए जाएंगे। लेकिन जिस दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद से हट जाएंगे, उस दिन के बाद उन्हें कोई याद नहीं करेगा। क्योंकि हिंदुस्तान नफरत और हिंसा को याद नहीं करता। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान गांधी को याद करेगा, गोडसे को कभी याद नहीं करेगा।अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह नई तरह की राजनीति लाने, भ्रष्टाचार मिटाने और यमुना नदी को साफ करने की बात कहते थे।बोतल में दिल्ली का गंदा पानी दिखाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि केजरीवाल ने पांच साल में यमुना नदी का पानी साफ करने का वादा किया था। उन्होंने यमुना का पानी पीने का भी वादा किया था। राहुल गांधी ने चुनौती दी कि केजरीवाल दिल्ली में सप्लाई हो रहे पानी का एक गिलास पीकर दिखाएं। यह पानी पीकर वे अस्पताल पहुंच जाएंगे। उन्होंने ‘टीम केजरीवाल’ का पोस्टर दिखाते हुए कहा कि इन नौ आम आदमी पार्टी नेताओं में एक भी दलित, पिछड़ा, आदिवासी या अल्पसंख्यक वर्ग का व्यक्ति नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली हिंसा के समय केजरीवाल कहीं दिखाई नहीं दिए। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि शुरुआत में केजरीवाल छोटी सी वैगन-आर कार में आए थे और खंभे पर चढ़ गए थे। इसके बाद वह खंभे से उतरकर सीधा करोड़ों के शीश महल में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तरह ही केजरीवाल भी झूठे वादे करते हैं। जनता की रक्षा करने वाली केवल कांग्रेस पार्टी है। जहां भी जनता को डराया जाएगा, राहुल गांधी वहां मिलेगा।वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की याद दिलाई, जिसने दिल्ली में अनेक विकास कार्य किए थे।

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने आज रविवार को दो प्रदेशों में महत्वपूर्ण पदों पर तुरंत प्रभाव से नियुक्ति की है , नियुक्ति पत्र पढ़े।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में जल्द ही भरे जाएंगे जेल वार्डरों के 1300 पद – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार में मंत्री बनने पर मूलचन्द और सीमा त्रिखा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत एवं अभिनन्दन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x