Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

देश में तेल एवं गैस की कोई कमी नहीं, विपक्ष सुर्खियां बटोरने के लिए फैला रहा है भ्रम : मोहन लाल बड़ौली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत में आज शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा बजट, राज्यसभा चुनाव, ईरान-अमेरिका, इजराइल युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक संकट व विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट प्रदेश को “विकसित हरियाणा” के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर करने वाला दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी बजट है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है, बल्कि भविष्य की संभावनाओं को भी मजबूत आधार प्रदान करता है।

बड़ौली ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय बार-बार वॉकआउट कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया। सदन के भीतर अपनी बात रखने के बजाय विपक्ष ने मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने और सुर्खियां बटोरने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं के अनुरूप नहीं है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया के निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी। एक सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विभिन्न दलों के विधायकों ने अपने विवेक और अंतरात्मा के अनुसार मतदान किया। उन्होंने इनेलो पर भी निशाना साधा। श्री बड़ौली ने कहा कि इनेलो ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया। राज्य सभा चुनाव में कुछ मतों के निरस्तीकरण के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह मामला न्यायालय में जाता है तो न्यायालय के निर्णय का पूर्ण सम्मान किया जाएगा।
मोहन लाल बड़ौली ने एक अन्य सवाल पर कहा कि वैश्विक संकट पर सरकार सतर्क है जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे वैश्विक तनाव के चलते इसका प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल एवं गैस की कीमतों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मजबूत विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इस संकट से प्रभावित नहीं होगा।बड़ौली ने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को निराधार बताते हुए जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। देश में तेल एवं गैस की कोई कमी नहीं है और सरकार स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।  हरियाणा में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिनसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा का तिरुपति , हैदराबाद में चल रही रोड शो का सीधा लाइव देखें वीडियो में

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव अजय माकन आज करेंगें प्रेस कांफ्रेंस, जो भी कहेंगें आप तक जल्द पहुंचाएंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x