Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

भाजपा ने महिलाओं के हितों की सुरक्षा के लिए जितने नियम कानून बनाए उतने किसी सरकार ने नहीं बनाए : रेणु भाटिया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं,बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया में सशक्त भागीदार और निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में मोदी सरकार का एक निर्णायक कदम है। उन्होंने इस अधिनियम को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी निर्णय बताया । रेणु भाटिया रविवार को पानीपत भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया यह कानून देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और अधिकारों का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज हर महिला के लिए गर्व ओर गौरव का विषय है कि मोदी सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने जा रही है।

रेणु भाटिया ने कहा कि भविष्य में इस महत्वपूर्ण कानून से लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित होगा जो भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी सहभागी ओर समतामूलक समाज की स्थापना करने में एक निर्णायक कदम होगा।पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि महिला सुंदर श्रृष्टि के संचालन का आधार है और मां से बड़ा सम्मान किसी नहीं दिया जाता। पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण अभी भी महिलाओं के साथ अनहोनी घटना घट जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और साहसी बनना होगा। समाज को भी अपराधों को जड़मूल से समाप्त करने में आगे आना होगा।रेणु भाटिया ने पत्रकारों के एक सवाल पर बोलते हुए कहा कि उनका आयोग महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहता है। पीड़ित महिलाओं को हरियाणा महिला आयोग में निर्भिक होकर अपने आवेदन देने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर आज तक महिलाओं के हितों की सुरक्षा के लिए जितने नियम कानून भाजपा सरकार ने बनाए है उतने पूर्व की किसी भी सरकार ने नहीं बनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी सरकार भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए देश भक्ति और राष्ट्रवाद के साथ अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यन्त भट्ट ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं की घोर तपस्या का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता देश भक्ति, राष्ट्रवाद, अंत्योदय सेवा और सहयोग की भावना से जरूरतमंद लोगों की पूरी प्रतिबद्धता के साथ सेवा कर रहे हैं।

Related posts

आप ने उठाई आवाज तो गुरुग्राम अस्पताल में खुला बाल चिकित्सा आईसीयू- डॉ सारिका

Ajit Sinha

सोनिया गांधी ने आज 85 वे महाधिवेशन को इंग्लिश में संबोधित करते हुए क्या कहा, लाइव सुने इस वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दुष्कर्म का आरोपित शख्स आज जिला अदालत की छठी मंजिल से कूद कर की आत्महत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x