
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
कई गाड़ियों में सवार होकर बदमाशों ने पहले पीछा किया व जब वे दोनों भाई अपने घर पहुंचा तो बदमाश लोग भी उसके घर में घुस कर गए , और दोनों भाइयों की लाठी -डंडों , लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। इनमें से एक भाई को मारपीट के दौरान बदमाशों गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। ये सनसनीखेज हत्या की वारदात को गत 6 अगस्त 2026 को गांव करौला , गुरुग्राम में अंजाम दिया गया था। इस मामले में थाना फरुखनगर , गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके आगे की कार्यवाही की जिम्मेदारी पुलिस के आल्हा अधिकारी ने अपराध शाखा, फरुखनगर, गुरुग्राम को सौंपी थी। इस केस में अपराध शाखा , फरुखनगर , गुरुग्राम की टीम ने आज 9 आरोपितों को गिरफ्तार किए है। और वारदात में इस्तेमाल की स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06.08.2026 को थाना फर्रूखनगर,गुरुग्राम में गांव कारौला में मारपीट व गोली चलने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना फर्रुखनगर की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। अस्पताल में ज्ञात हुआ कि सागर नामक व्यक्ति की गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई है तथा मारपीट के दौरान एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 03.08. 2026 को वह अपने भाई होशियार के साथ अपनी रेंटल की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान इनके गांव का रहने वाला सचेत नामक व्यक्ति वहां आया, जिसके साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद सचेत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की। दिनांक 06.08.2026 को उसका दूसरा भाई सागर, जो बेंगलुरु में काम करता है, पटौदी बस स्टैंड पर आया था। वह सागर को लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ कार सवार व्यक्तियों ने उसका पीछा किया। जब ये अपने घर के अंदर पहुंचे तो उक्त व्यक्ति हथियारों से लैस होकर उसके घर में आए तथा उनके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उन व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो उसके भाई सागर को लगी। घायल सागर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़ाई-झगड़े के दौरान शिकायतकर्ता को भी काफी गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर थाना फर्रुखनगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा फर्रूखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 9 आरोपियों को आज शनिवार ,दिनांक 08.08.2026 को आजादगढ़, रोहतक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम 1. ओम निवासी गांव भाभेवा जिला झज्जर,हरियाणा, 2. साहिल निवासी गांव चिमनी जिला झज्जर, हरियाणा, 3. गौतम निवासी गांव धनाना जिला सोनीपत, हरियाणा, 4. सचेत उर्फ मुन्ना निवासी गांव करौला ,जिला गुरुग्राम, 5. विनय कुमार निवासी गांव मेहराना जिला झज्जर, हरियाणा, 6. सुनील उर्फ अभिषेक उर्फ खोटा निवासी गांव खिलौड़ जिला सोनीपत, हरियाणा, 7. मंदीप उर्फ डिप्पी निवासी गांव खिलौड़ जिला सोनीपत, हरियाणा, 8. अश्विनी निवासी गांव खिलौड़ जिला सोनीपत व 9. अनुश उर्फ चिनू निवासी जिला सोनीपत, हरियाणा के है।उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित सचेत उर्फ मुन्ना की शिकायत कर्ता पक्ष से रंजिश थी जिसके चलते आरोपित पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर एकत्रित होकर कई वाहनों में सवार होकर शिकायत कर्ता के घर पहुंचे। आरोपित हथियारों एवं लाठियों से लैस होकर घर में घुसे तथा शिकायतकर्ता और उसके भाई सागर के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपित द्वारा सागर पर कथित रूप से गोली चलाई गई,जिससे गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित सचेत पर चोरी का सामान रखने/खरीदने के तहत एक मुकदमा पटौदी में अंकित है तथा आरोपित सुनील पर चोरी करने के तहत एक मुकदमा रोहतक में अंकित है।आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

