Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नवनियुक्त मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने की शिष्टाचार भेंट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:नव नियुक्त मीडिया समन्वयक श्री मुकेश वशिष्ठ ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री सैनी ने भी वशिष्ठ को मीडिया व आमजन के साथ सशक्त और सकारात्मक संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए तथा उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर मुकेश वशिष्ठ ने कहा, मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने एक बार फिर मुझ पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। मैं पूर्ण निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। उल्लेखनीय है कि मुकेश वशिष्ठ वर्ष 2021 से हरियाणा सरकार में मीडिया समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी द्वारा भी उन्हें यह दायित्व सौंपा गया था। वशिष्ठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक हैं तथा उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी लंबे समय तक विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

Related posts

फरीदाबाद :गुरूनानक देव जी के प्रकोशोत्सव के अवसर पर बाबा बुड्डा जी गुरूद्वारे से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया

Ajit Sinha

हे भगवान ग्रीन फील्ड की मुख्य सड़के तुरंत बनवा दे, अब तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस टूटी-फूटी सड़क की हिचकौले ले ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस की ईआरवी गाड़ी पर तैनात एएसआई राजेंद्र हुए शहीद, गांव धौज में कॉल पर पहुँचने पर एक पक्ष ने गाड़ी से कुचल दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x