Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

नई दिल्ली: भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के नेतृत्व में संपन्न राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन विचार विमर्श हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार चाहर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में चल रहे कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए और जिन प्रदेशों में भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही है वहां जन सरोकार के मुद्दों को उठाते हुए एक जन आंदोलन सत्ताधारी दल के खिलाफ खड़ा करना चाहिए दूसरी ओर जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में है,

वहां पर भाजपा किसान मोर्चा को किसान हितैषी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प गौ आधारित प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन का रूप देने के लिए कृतसंकल्प हो जाना चाहिए।

चाहर ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा गंगा किनारे बसे बिहार के पटना शहर से पदयात्रा व किसान सभा कर प्राकृतिक खेती के कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा संपूर्ण देश में ग्राम संयोजक व सह संयोजक नियुक्त करेगा तथा FPO व प्राकृतिक खेती पर भी सेमिनार का आयोजन करेगा जिससे हमारे किसान भाई जागरूक हो सकें।

Related posts

खरगे बोले- राहुल गांधी की वजह से पीएम मोदी को नहीं आ रही नींद

Ajit Sinha

हर हलके में पांच हजार नए सदस्य बनाएगी जेजेपी, 15 जून से चलेगा सदस्यता अभियान।

Ajit Sinha

सरकारी स्कूलों के बाद यूनिवर्सिटीज को बंद करना चाहती है बीजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x