Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने 13.58 करोड़ रूपये के परियोजनाओं को दी मंजूरी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की श्रृंखला में केजरीवाल सरकार तेजी से काम कर रही है| दिल्ली के लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या न हो और उन्हें जाम से न जूझना पड़े इसके लिए समय-समय पर जरुरत के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों की मेंटेनेंस का कार्य करती है. इस दिशा में उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने तिलक नगर, विकासपुरी व जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र की 17 सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के लिए 13.58 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं को मंजूरी दी. सुदृढ़ीकरण के लिए चयनित इन सड़कों की कुल लम्बाई 12.83  किलोमीटर है.  इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तहत परियोजनाओं में तेजी लाने की श्रृंखला जारी रखते हुए सरकार ने दिल्ली की सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों पर तीव्र गति से काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि इन सड़कों का सुदृढ़ीकरण आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से किया जाएगा ताकि लम्बे समय तक ये सड़के मजबूत बनी रहें.

सिसोदिया ने कहा कि हम क्रमबद्ध तरीके से पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली सड़कों को बेहतर बनाने का काम कर रहे है.उन्होंने बताया कि इन सड़कों के पुराने हो जाने के कारण उसकी ऊपरी सतह पर दरार आदि देखने को मिली जिससे कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही में अवरुद्ध होता था. इसे देखते हुए सरकार द्वारा इन तीनों विधानसभा की सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया जा रहा है ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. साथ ही साथ इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से कई इलाकों में कॉलोनियों से मुख्य मार्ग तक की इंटर-कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और लोगों का यात्रा समय बचेगा. सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बाद रोजाना इनका इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा.  उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों को समय रहते पूरा किया जाए.

ज्ञात हो की इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने उनकी वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया गया जिसके पश्चात इन परियोजनाओं को सरकार की मंजूरी मिली। सुदृढ़ीकरण के इस प्रोजेक्ट में सड़कों की मजबूती पर तो ध्यान दिया ही जाएगा साथ इस इन सड़कों पर सभी मानकों  का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता की ‘रोड मार्किंग’ भी की जाएगी.

पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का विज़न अपने नागरिकों को विश्वस्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना है| इस कारण इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी दिल्ली द्वारा आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है जिससे दिल्ली की सड़कें यात्रियों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बना सके.

*तिलक नगर व विकासपुरी विधानसभा की इन सड़कों का होगा जीर्णोधार*

(i)     केशोपुर सब्जी मंडी रोड
(ii)    तिलक विहार मेन रोड
(iii)   पेलिकोन रोड
(iv)    अशोक नगर रोड
(v)     चौखंडी रोड
(vi)    गुरु विरजानंद मार्ग से डिस्ट्रिक्ट पार्क विकास पूरी
(vii)   ब्रेन पब्लिक स्कूल रोड
(viii)  के.आर.मंगलम रोड
(ix)    शहीद राजगुरु मार्ग

*जनकपुरी विधानसभा की इन 8 सड़कों का भी होगा सुदृढ़ीकरण*

(i)     प्रो. जोगिन्दर सिंह मार्ग
(ii)    मेजर दीपक त्यागी मार्ग
(iii)   लाल साईं मार्ग
(iv)    60 फुटा रोड
(v)     पोसंगी पुर रोड
(vi)    ए-1 ब्लाक मेन रोड
(vii)   अपोजिट ए-1 ब्लाक में रोड
(viii)  असालत पुर रोड- 1

Related posts

दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 8 दिसंबर से इस्तांबुल की आर्टिस्ट बर्कु तुरान की प्रदर्शनी

Ajit Sinha

खटटर और केजरीवाल सरकार के बीच पानी को लेकर टकराव जारी, हरियाणा दिल्ली को लगातार 950 क्यूसेक पानी दे रहा हैं।

Ajit Sinha

देश के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल नहीं रहे, 91 वर्ष के आयु में पाटिल ने अलविदा कह दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x