Athrav – Online News Portal
खेल दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ़ द ईयर’ के तीसरे एडिशन में की शिरकत

अजीत सिन्हा  रिपोर्ट नई दिल्ली :  
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ़ द ईयर’ के तीसरे एडिशन में शिरकत की और अवार्ड के लिए चयनित खिलाडियों को सम्मानित किया| इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि आज  चाहे एजुकेशन हो, एडमिनिस्ट्रेशन हो या खेल आज  महिलाएं हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मुझे खुशी है कि इतनी सारी महिलाओं ने खेल के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। ये सभी स्पोर्ट्स के फील्ड में अगली पीढ़ी की लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं| उन्होंने महिला चैंपियनों को विशेष बधाई देते हुए कहा कि आज ये महिला खिलाड़ी युवा लड़कियों को इस बात के लिए प्रेरित करने के लिए कि वे भी ऐसा कर सकती हैं साथ ही इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को यकीन हो जाता है कि मैं देश के सम्मान से जुड़े एक महत्वपूर्ण चीज का हिस्सा हूं|

सिसोदिया ने कहा कि स्पोर्ट्स में लड़कियों को अपने पेरेंट्स को कन्वेंस करने से लेकर, ट्रेनिंग लेने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कई बाधाओं से गुजरना पड़ता है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार उन्हें हर कदम पर जरूरी सपोर्ट देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए दिल्ली सरकार उन्हें प्रोफेशनल रूप से ट्रेनिंग देने के साथ विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने में मदद करने के लिए वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स फैसिलिटीज उपलब्ध करवाती है|  उन्होंने कहा कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी इसी दिशा में एक अनूठी पहल है जहाँ आने वाले सत्र से   250 बडिंग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करने के लिए एक्सपर्ट कोचों के द्वारा वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग दी जाएगी|इस मौके पर दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की उपकुलपति कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि भारत में जितना टैलेंट है उतना कहीं और नहीं है| मैं ओलम्पिक में सिर्फ 2 किलोग्राम से गोल्ड मेडल जीतने से चुक गई लेकिन एक मेंटर के रूप में मैं भारत के लिए गोल्ड मेडल जरुर लेकर आउंगी|

बीबीसी द्वारा टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली सैखोम मीराबाई चानू को स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ़ द ईयर अवार्ड,  T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी शैफाली वर्मा को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवार्ड तथा भारत के लिए ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी व दिल्ली  स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की उपकुलपति कर्णम मल्लेश्वरी को खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया|

*सम्मानित होने वाले अन्य खिलाड़ी*
1.      पैरा-ओलंपिक शटलर पलक कोहली
2.      दो बार के पैरा-ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया
3.      टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा
4.      टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया
5.      टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया
6.      टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम
7.      ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम
8.      टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग में कांस्य जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन
9.      ओलम्पिक में रजत व कांस्य पदक जीतने वाली शटलर पी.वी. सिन्धु
10.     टोक्यो पैरा-ओलंपिक में स्वर्ण व कांस्य जीतने वाली शूटर अवनि लेखारा

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, मिनिस्टर ऑफ़ ट्राइबल अफेयर्स अर्जुन मुंडा, भारतीय ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, बीबीसी के डायरेक्टर-जनरल टिम डेव, बीबीसी के पूर्व ब्यूरो-चीफ मार्क टुल्ली, लेखक गिलियन राइट व दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना मौजूद रहे|

Related posts

बच्चों-किशोरों को ड्रग्स की लत से बचाने हेतु शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, कालेजों  के पास ड्रग तस्करी पर ध्यान दें:  उप-राज्यपाल

Ajit Sinha

दुबई में वीजा और नौकरी की पेशकश करने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़,1000 युवाओं से धोखाधड़ी।

Ajit Sinha

40 लाख रूपए गांजा के साथ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, एसओएस-I की टीम ने एक कुख्यात तस्कर को लिया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//eeptoabs.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x