Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: द्वारका इलाके में साथी के जेल से रिहा होने का मना रहे थे जश्न, पुलिस ने 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके से पुलिस ने नवीन खाटी गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन्हें तब गिरफ्तार किया जब ये कॉकटेल पार्टी कर रहे थे. द्वारका-23 इलाके में श्री श्याम वाटिका में एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया था. पार्टी में दिल्ली के 40 बदमाश शामिल हुए थे.

द्वारका जिले के पुलिस को जानकारी मिली कि गैंगस्टर सनी को जेल से अंतरिम जमानत मिलने की खुशी में एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. पुलिस श्री श्याम वाटिका में सादे कपड़ों में पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान तीन से चार लोग दीवार फांद कर फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने 37 लोगों को हिरासत में लिया.इनके पास से 4 पिस्टल और 13 कारतूस मिले हैं.

लेकिन पूछताछ के बाद पांच नामी बदमाश महेश, केशव, बिरजू, नीरज और छोटी को अरेस्ट किया गया है. पकड़े गए सभी बदमाश नवीन खाटी गैंग के सदस्य हैं.नवीन नजफगढ़ के मित्रारो गांव का बड़ा गैंगस्टर है. नवीन का साथी सनी को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली थी. इस मामले में श्री श्याम वाटिका के मालिक को भी अरेस्ट किया गया है.

Related posts

भारत में ईलाज कराने आए एक विदेशी नागरिक की टैक्सी चालक व उसके दो साथियों ने की पीट -पीट कर हत्या, अरेस्ट  

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ‘आत्मनिर्भर बिहार का शुभारंभ किया।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:बीजेपी ने विधानसभा उप -चुनाव 2026 के लिए दो प्रदेशों में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!