Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली नई दिल्ली

बुलेट सवार मनचले कर रहे थे पीछा, US में पढ़ रही छात्रा की एक्सीडेंट में मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

नई दिल्ली:यूपी के बुलंदशहर में एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई. स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ाई करने वाली ये छात्रा अपने चाचा के साथ जा रही थी ,तभी उनकी स्कूटी बुलेट से टकरा गई और मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. हालांकि, बताया जा रहा है कि ये कोई आम सड़क हादसा नहीं है.गौतमबुद्ध नगर के दादरी की रहने वाली सुदीक्षा भाटी एक होनहार छात्रा थीं. वो स्कॉलरशिप पर अमेरिका के बॉब्सन में पढ़ाई कर रही थीं. हाल ही में वो छुट्टियों में घर आई हुई थीं. जब ये हादसा हुआ तब सुदीक्षा अपने चाचा के साथ बाइक पर मामा के घर औरंगाबाद जा रही थीं.

सुदीक्षा भाटी के परिजनों का आरोप है कि जब बाइक से वह औरांगबाद जा रहे थे, तब उनकी बाइक का बुलेट सवार दो युवकों ने पीछा किया. कभी युवक अपनी बुलेट को आगे निकालते तो कभी छात्रा पर कमेंट पास करते. इतना ही नहीं, ये सिरफिरा चलते-चलते स्टंट भी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बुलेट सवार युवकों ने अपनी बाइक का ब्रेक लगा दिया और बुलेट की टक्कर सुदीक्षा की बाइक से हो गई. बाइक गिर गई और सुदीक्षा घायल हो गईं. सुदीक्षा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Related posts

राहुल बोले- शिक्षा प्रणाली आरएसएस के हाथों में जाने से देश बर्बाद होने का खतरा

Ajit Sinha

संसद भवन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले क्या कहा, लाइव वीडियो में सुने।

Ajit Sinha

सीपी संजय अरोड़ा की अध्यक्षा में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!