Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली:50000 के ईनामी खूंखार अपराधी आदित्य को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने किया अरेस्ट   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की विशेष सेल और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार के 1 मोस्ट   वांटेड व 50000 रूपए ईनामी अपराधी को अरेस्ट किया। ये अपराधी खूंखार अपराधी हैं और बिहार पुलिस से बचने के लिए दिल्ली में छुपा हुआ था। पुलिस ने इस खूंखार अपराधी के पास से पुलिस ने एक ऑटो मैटिक पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस खूंखार अपराधी पर डकैती, हत्या ,जबरन वसूली, लूट , हत्या को कोशिश करने के कई मामले बिहार के अलग -अलग थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए इस खूंखार अपराधी का नाम आदित्य निवासी गोपाल गंज, बिहार हैं। 

पुलिस के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर इस खूंखार गैंगेस्टर आदित्य को राजोकारी फ्लाईओवर, गुड़गांव-कपाशेरा लिंक रोड, दिल्ली से अरेस्ट किया गया हैं। अब इसके दूसरे साथी मनीष की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: सीपी की एक और नई पहल, शिकायतकर्ता को घर बैठे निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी उसके मुकदमे के चालान (चार्जशीट) की कॉपी।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इंडियाबुल्स धानी फाइनेंस का कर्मचारी बनकर लोन कराने के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!