Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

वैक्सीनेशन प्रोग्राम के दौरान कोरोना की टीका लगवाने के करीब 1 घंटे बाद व्यक्ति की मौत, परिजनो ने किया हंगामा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: कोरोना से बचाव के लिए चल रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम के दौरान कोरोना की टीका लगवाने के करीब एक घंटे बाद 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ये टिकाकरण नोएडा सेक्टर- 30 स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार को हुआ था। कोरोना की टीका लगवाने के करीब एक घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल और टीकाकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। वहीं सीएमओ ने किया मृतक का पोस्टमार्टम करने का आदेश विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम को दिया है ।

ये तस्वीर है सेक्टर- 31 स्थित निठारी गांव के 49 वर्षीय समयलाल यादव की जिन्हे मंगलवार सुबह कोरोना का टीका लगवाया था। परिजनों ने बताया कि समयलाल यादव को करीब साढ़े 10 बजे उन्हें टीका लगाया गया। टीका लगने के करीब 45 मिनट तक वह डॉक्टरों की निगरानी में रहे। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद समयलाल घर पहुंचे तो कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ गई। शरीर में कंपकंपी महसूस हुई और थोड़ी देर बाद मुंह से झाग आने लगे। करीब 11.30 बजे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए,

जहां चिकित्सक ने ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने यह कहते हुए हंगामा किया कि मृतक को पहले से कोई बड़ी बीमारी नहीं थी, टीके के कारण उनकी हालत बिगड़ी।  जबकि सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल के मुताबिक मृतक व्यक्ति का टीकाकरण बीमार वर्ग के अंतर्गत हुआ था। वह पहले उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थे। डिस्टिक अस्पताल में हँगामा की सूचना पर सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस,प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के तीन डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनु सार शव का हृदय विच्छेदन के दौरान खाली पाया गया एवं हृदय की निचली एवं पिछली सतह पीली पाई गई प्रथम दृष्टि यह प्रतीत होता है कि हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है शव बिसरा सुरक्षित करे गए हैं एवं जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं रिपोर्ट प्रतीक्षारत है एवं आने पर वास्तविक कारणों की जानकारी दी जा सकेगी।

Related posts

विश्व प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने डीसी को दिए उच्च गुणवत्ता की 2500 पीपीई किट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज 131 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं।

Ajit Sinha

यू-ट्यूब पर नकली नोट बनाने सीख कर सौ-सौ के नकली नोट प्रिंटर से छापते थे-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x