
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद के एनआईटी महिला पुलिस थाने में बार-बार जलभराव और शहरी बाढ़ की समस्या एक गंभीर चुनौती बन गई थी, जिससे परिसर में दैनिक कार्य, स्वच्छता और सुरक्षा प्रभावित हो रहे थे। भारी वर्षा के दौरान जमा पानी से आवाजाही बाधित होती थी और पर्यावरणीय चिंताएँ बढ़ जाती थीं, जो एक स्थायी और दीर्घकालिक समाधान की तत्काल आवश्यकता को दर्शाती थीं। इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए, नवज्योति इंडिया फाउंडेशन ने जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन के अनुरूप अपने सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस के सहयोग से यह पहल शुरू की।“वॉटर सिक्योर विमेन पुलिस स्टेशन” पहल के माध्यम से एक प्रकृति-आधारित वर्षा जल संचयन परियोजना की परिकल्पना की गई और उसे लागू किया गया, ताकि इस स्थल को जल-सुरक्षित सार्वजनिक संस्थान में परिवर्तित किया जा सके।

“लेट नेचर लीड – ए कन्वर्जेंस ऑफ इंस्टीट्यूशन्स फॉर क्लाइमेट रेजिलिएंस” विषय पर आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान नवज्योति इंडिया फाउंडेशन की समन्वयक निदेशक डॉ. चांदनी बेदी ने बताया कि इस हस्तक्षेप के अंतर्गत एक एकीकृत प्रणाली विकसित की गई है, जो वर्षा जल को संग्रहित, फिल्टर और भू-जल में पुनर्भरण करने के साथ-साथ जलभराव के मूल कारणों को भी दूर करती है। इस संरचना में एक सेडिमेंटेशन-कम-फिल्ट्रेशन टैंक, दो गली ट्रैप, 67 मीटर लंबी नाली तथा 62 मीटर लंबा बायोरेटेंशन सेल शामिल है, जिसमें इंजीनियर्ड मिट्टी और प्रदूषक अवशोषित करने वाले पौधे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक रिचार्ज पिट और दो रिचार्ज कुआँ भी बनाया गया है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 12 लाख लीटर भू-जल पुनर्भरण की अनुमानित क्षमता विकसित हुई है, साथ ही स्थल की जल निकासी और पर्यावरणीय स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम मॉडल स्कूल के सहयोग से किया गया, जिसमें तकनीकी साइट वॉक-थ्रू, विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एक पैनल चर्चा शामिल रही। इस संरचना का उद्घाटन पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल एवं नवज्योति इंडिया फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. किरण बेदी; पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अभिषेक जोरवाल ; एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ दीपक पाटकर द्वारा किया गया जहाँ अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. किरण बेदी ने कहा कि यह पहल एक ऐसा सहयोगात्मक एवं विस्तार योग्य मॉडल प्रस्तुत करती है जिसे सार्वजनिक संस्थानों में व्यापक रूप से लागू कर जल सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सकता है। सहायक पुलिस आयुक्त, बड़खल विनोद कुमार ने पुलिस अवसंरचना के लिए इस संरचना के दीर्घकालिक स्थायित्व और परिचालन लाभों पर प्रकाश डाला, जबकि दीपक पाटकर ने कहा कि इस प्रकार की अभिनव हरित अवसंरचना दैनिक परिचालन संबंधी चुनौतियों का समाधान करते हुए सार्थक पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस विश्वसनीय भागीदारों के साथ मिलकर ऐसे समाधान विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनसे समुदायों को वास्तविक लाभ मिले और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी बनी रहे। मानव रचना यूनिवर्सिटी से बी टेक्नोलॉजी प्रोफेसर डॉ. निधि डीडवानिया और श्रीराम मॉडल स्कूल की प्राचार्य डॉ. अमृता ज्योति सिंधु ने भी अपने विचार साँझा किए ।

आज यह पुलिस थाना सतत शहरी जल प्रबंधन का एक आदर्श बनकर उभरा है- जहाँ जलभराव में उल्लेखनीय कमी आई है, स्वच्छता और सुरक्षा में सुधार हुआ है, और दीर्घकालिक भू-जल पुनर्भरण में योगदान मिल रहा है। कार्यक्रम का समापन फरीदाबाद के एनआईटी ज़ोन के सहायक पुलिस आयुक्त, विनोद कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके बाद जलवायु समुदाय के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हितधारकों के बीच नेटवर्किंग सत्र आयोजित किया गया।
नवज्योति के बारे में
नवज्योति इंडिया फाउंडेशन, वर्ष 1987 में स्थापित एक प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी संस्था है, जो वंचित एवं उपेक्षित समुदायों की सेवा हेतु सतत प्रतिबद्ध है तथा उन्हें गरिमामय और गुणवत्तापूर्ण जीवन की ओर सशक्त बनाती है। इसका औपचारिक पंजीकरण वर्ष 1988 में डॉ. किरण बेदी, पूर्व उपराज्यपाल, पुडुचेरी, एवं 15 समान विचारधारा वाले पुलिस अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में किया गया। हमारा मिशन बच्चों, युवाओं, महिलाओं तथा समाज के अन्य वर्गों की शक्ति को संगठित एवं सशक्त करना है, ताकि निरक्षरता, अज्ञानता, लैंगिक भेदभाव और नशा-उन्मूलन जैसी सामाजिक बुराइयों का समाधान किया जा सके, और अंततः अपराध-निवारण तथा समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।
हम शहरी, अर्ध-शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समुदायों की क्षमता-वृद्धि करते हुए उन्हें हरियाणा और दिल्ली राज्यों में आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाते हैं।
एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के बारे में
एसएमएफजी गृहशक्ति अथवा एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड (एसएमआईसीसी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। एसएमएफजी गृह शक्ति वेतन भोगी और स्वरोज़गार व्यक्तियों तथा मध्यम स्तर के डेवलपर्स को ऋण प्रदान करती है। दिसंबर 2015 में प्रारंभ हुई और मुंबई स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय के साथ, एसएमएफजी गृह शक्ति पूरे भारत में आवास वित्त की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है। यह 191 स्थानों पर संचालित होती है, जहाँ 2700 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और अब तक 70,000 से अधिक ग्राहकों को सेवाएं पैरेंट कंपनी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

