Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्षमण ने आज आयोजित प्रैस कांफ्रेंस में क्या कहा -पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:आज दिल्ली भाजपा केंद्रीय कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्षमण ने प्रैस कान्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए बताया कि आने वाले विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी सम्पन्न हुई। जिसमें स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। जिसमें निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछड़े वर्ग के उत्तथान के लिए गए निर्णयों को लेकर जन-जन तक जाएंगें जिनमें कुछ प्रमुख मुद्दे है:

• राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना ।
• पिछड़े वर्ग से 27 मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देना ।
• मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना शामिल है।

कांग्रेस पार्टी ने सदैव समाज के पिछड़े वर्ग के हितों को दबाया है तथा केवल झूठे वादे किए हैं जिस प्रकार कांग्रेस ने राज्य सभा में प्रस्ताव का विरोध किया वह पिछड़े वर्ग के लिए उसके वास्तविक रवैया को दिखाने वाला था यह प्रत्यक्ष रूप से दर्शित होता है कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद तथा काका कालेलकर आयोग 1950 व मंडल आयोग 1979 के सिफारिशों के बाद भी कांग्रेस द्वारा पिछड़े वर्ग के हितों की पूर्ति की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा आने वाले चुनाव में भाजपा की उपलब्धियों व कांग्रेस की विफलताओं को लेकर जन-जन व गांव- गांव तक प्रचार करेगा व भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाकर दोनों राज्यों में दोबारा से सरकार बनाने का काम करेगा।

Related posts

दिल्ली के लिए 31 जुलाई तक पड़ेगी 80,000 बेडस की जरूरत* उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

केरल के वायनाड में बीती रात आई लैंडस्लाइड से भारी तबाही, 8 लोगों की मौत, काफी लोगों के मलबे में दबे होने की खबर-रेस्क्यू

Ajit Sinha

50 लाख रूपए के चोरी के हीरे और सोने के गहने के साथ नौकरानी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x