Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

केजरीवाल सरकार समाज कल्याण विभाग के खाली पदों को भरेगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार, समाज कल्याण विभाग के खाली पदों की भर्ती करने का कवायद शुरु कर दी है। इस संबंध में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग में खाली पदों पर अगले दो महीनों में भर्ती किया जाए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पदों पर टीचर, एएसओ और एमटीएस के लिए कर्मचारियों को संविदा पर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना और जय भीम मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना की समीक्षा भी की और अधिकारियों को योजना के तहत जरूरतमंद लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने आज दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर विभाग में खाली पदों को जल्द से जल्द भरने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी रिक्त पदों पर भर्ती किया जाए। इसके अलावा, अतिरिक्त पद टीचर, एएसओ और एमटीएस के लिए कर्मचारी संविदा पर रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहां कि अगले दो महीने में फाइनेंस और आईटी डिपार्टमेंट से फाइनल होने के बाद सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना और जय भीम मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना को और बेहतर तरीके लागू करने के लिए कहा, ताकि जरूरतमंद लाभार्थियों तक योजना का लाभ आसानी से पहुंच सके। इस दौरान ओल्ड एज होम्स और हाफ-वे होम्स के रखरखाव, चिकित्सा, कर्मचारियों का प्रशिक्षण, पेयजल और भोजन की गुणवत्ता को बेहतर करने के निर्देश दिए।

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरु की जाएगी, ताकि दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। इसके लिए हमने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर कर इसकी कवायद शुरु करने का निर्देश दिया है। ओल्ड एज होम्स में बुजुर्गों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए वहां संविदा कर्मी रखे जाएंगे। केजरीवाल सरकार दिल्ली वालों को अच्छी सुविधा देने लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

सोनिया गांधी ने सुश्री ममता राजपूत को आगरा जोन के लिए उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति किया हैं।

Ajit Sinha

फर्जी डिग्री, मार्कशीट,सर्टिफिकेट तैयार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित दो अरेस्ट

Ajit Sinha

डीटीसी के बड़े में 100 नई बसें ई- बसें शामिल की गई है-सीएम रेखा गुप्ता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x