Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

नेशनल हेराल्ड की लूट सोनिया और राहुल गांधी के ” नैतिक पतन की पराकाष्ठा” का प्रमाण : चुग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर कांग्रेस नेतृत्व की जमकर खिंचाई की । गौरतलब रहे कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट फाइल की है । इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। चुग ने कहा कि यह मामला 2013 में दिल्‍ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका के माध्यम से शुरू हुआ, जब मोदी सरकार सत्ता में नहीं थी।इसी मामले में  राहुल गांधी और सोनिया गांधी जमानत पर हैं।

उन्होंने कहा कि  केस से जुड़े लेन-देन में लगभग 142 करोड़ के हेराफेरी के मामले में कांग्रेस नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं । यह  रकम अपराध की कमाई से आई है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि इसका प्रयोग किसने किया और कहां किया। चुग ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक दल के रूप में अपनी ही संपत्ति पर भ्रष्टाचार किया है। आमतौर पर यह कहा जाता है कि अपने घर में कोई चोरी नहीं करता, लेकिन इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने अपनी ही संपत्ति हथियाने का काम किया। चुग ने कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि आज कांग्रेस वहां पहुंच गई है, जहां पार्टी के संपत्ति स्वतंत्रता सेनानी एवं महात्मा गांधी द्वारा बनाई गई नेशनल हेराल्ड का कुछ “आधुनिक गांधी” लूट, धोखा-धडी, जालसाजी से अपने नियंत्रण में लेना चाहते हैं। यह पूरा मामला सिर्फ एक वित्तीय घोटाला नहीं बल्कि कांग्रेस के नैतिक पतन की पराकाष्ठा का प्रमाण है। यह मामला केवल कानूनी या राजनैतिक नहीं बल्कि कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर नैतिक प्रश्न उठाता है। जो लोग स्वयं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत का उत्तराधिकारी बताते थे, उन्होंने उन्‍हीं स्वतंत्रता सेनानियों की संपत्ति पर डाका डाला।

Related posts

चाइनीज मांझे के 31 रोल के साथ एक आरोपित को दिल्ली पुलिस की टीम ने आज धर दबोचा।

Ajit Sinha

पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी ने आज कांग्रेस स्टीयरिंग कमिटी को सम्बोधित करते हुए क्या कहा -पढ़े

Ajit Sinha

महरौली में केंद्र सरकार की डीडीए के डेमोलिशन से बेघर हुए परिवारों के साथ खड़ी हुई केजरीवाल सरकार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x