Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली बिहार राजनीतिक राष्ट्रीय

 बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पटना साहिब गुरुद्वारा के कम्युनिटी हॉल में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज, रविवार को पवित्र तख़्त हरि मंदिर,पटना साहिब गुरुद्वारा में अरदास की। अरदास और दर्शन के पश्चात् राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तख़्त हरिमंदिर, पटना साहिब गुरुद्वारा के ही कम्युनिटी हॉल में सिख बंधुओं, सैकड़ों स्थानीय लोगों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 91वें संस्करण को सुना।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री का यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को होता है जिसमें वे देश के लोगों के साथ संवाद करते हैं और राष्ट्रहित में गैर-राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा करते हैं तथा देश को दिशा दिखाने वाले नागरिकों के कृतित्व से देशवासियों को रू-ब-रू कराते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘मन की बात’ के हर संस्करण को किसी न किसी बूथ पर, पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनते हैं और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के बताये मार्ग पर चलने को प्रेरित करते हैं।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष  के साथ-साथ तख़्त श्री हरिमंदिर, पटना साहिब गुरुद्वारा,  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह हित, वरीय उपाध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही, जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ए मस्कीन, पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्य सरदार गुरुविंदर सिंह की भी गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद  रवि शंकर प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता  नंद किशोर यादव, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख एवं बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ संजय मयूख और ऋतुराज सिन्हा भी उपस्थित थे।

Related posts

नई दिल्ली: सोनिया गांधी ने कहा, त्रासदी और संकट की इस घड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:जेजेपी संगठन में विस्तार, 15 युवा जिला प्रभारी और 21 युवा जिला अध्यक्ष घोषित

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्या कहा -सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x