Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

राष्ट्रीय अधिवेशन: ‘‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा’’ का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अनुमोदन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश की टीम दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन से और अधिक उर्जावान होकर लौटीं है। हरियाणा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ सहित लगभग तीन सौ से अधिक  पदाधिकारी राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह आदि केंद्रीय नेतृत्व से आगामी चुनावों के लिए जीत का नया जोश लेकर आई हरियाणा भाजपा टीम मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रभारी बिप्लब के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ मैदान में दिखाई देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव ” भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा” का अनुमोदन किया।

राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा के हरेक कार्यकर्ता के सामने 370 सीटें जीतने और एनडीए को 400 पार का लक्ष्य रखा  गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव “भाजपा देश की आशा और कांग्रेस में निराशा” का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनुमोदन किया। नायब सैनी ने कहा कि केवल भाजपा ही देश की आशा है और कांग्रेस केवल निराशा है। पूरा देश इस बात को स्वीकार कर रहा है। सैनी ने कहा कि हरियाणा भाजपा का हरेक कार्यकर्ता हर समय उत्साह से जनसेवा के कार्य में जुटा रहता है और राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अब और अधिक जोश के साथ पब्लिक के बीच जाएंगे तथा लोकसभा की सभी दसों सीटों को ऐतिहासिक मार्जिन से जीतने का काम करेंगे।  उन्होंने बताया कि हरियाणा भाजपा केंद्र से मिले लक्ष्य को पूरा कर दसों सीटें जीतेगी। लोकसभा में 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के लिए जीत का इतिहास लिखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में उलझ कर रह गई है। परिवार के अलावा कांग्रेस को कुछ नहीं दिखता, इसलिए अब बिखरने के कगार पर पहुंच चुकी है। जनता ने भी कांग्रेस को नकार दिया है और अब जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। श्री सैनी कहा कि मोदी के नेतृत्व में जिस रफ्तार से काम हो रहा है उसकी कांग्रेस कभी कल्पना भी नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी आर्थिक शक्ति होगा, यह मोदी की गारंटी है।नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार में गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सबको मिल रहा है।  विकसित भारत के संकल्प को साकार करना मोदी के गारंटी से ही संभव है और मोदी गारंटी ही विकसित भारत की गारंटी बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य स्पष्ट है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना। साथ ही मोदी के दिशा निर्देश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि मोदी सरकार भारत की संस्कृति को आगे बढ़ा रही है। पांच सदी के बाद अयोध्या में रामलला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। हर सनातनी को जिस दिन की प्रतीक्षा थी वह मोदी सरकार में पूरी हुई। जम्मू कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर मोदी ने अपना वचन निभाया। देश और प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। श्री सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को 370 सीटें जिताने और एनडीए को 400 पार कराने लक्ष्य रखा है। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ता गरीब कल्याण की नीतियों को लेकर घर-घर तक जाएंगे और मोदी तथा मनोहर सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस बूथ को और अधिक मजबूत करना है। अधिवेशन में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है हरियाणा भाजपा उस पर आगे बढ़ते हुए 10 के 10 लोकसभा सीटें जीतकर 400 पार के नारे को सच साबित करने में अपना शत-प्रतिशत सहयोग देगी।

Related posts

5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1031 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव-पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तरप्रदेश के रामपुर में दिवंगत किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। 

Ajit Sinha

धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करता रहा’, लेकिन मोदी जी तो आईना साफ करते नहीं, तोड़ देते हैं, आईना-लाइव वीडियो-सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x