Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कालोनियों में की भारी तोडफोड।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव तिलपत की राजस्व सम्पदा में तक़रीबन 5 एकड़ में दो अवैध कालोनियों को कलोनिनाइजरों के द्वारा विकसित किया जा रहा था में काफी अवैध निर्माण बनाए जा रहे थे जिसे आज एक अर्थमूभर मशीन से भारी पुलिस बल के मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया हैं।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आज गांव तिलपत की राजस्व सम्पदा में पांच एकड़ में दो कालोनियों को अवैध रूप से विकसित किया जा रहा था में 11 रिहायशी निर्माण,पांच दुकानें व 25 डीपीसी अवैध रूप से बनाए जा रहे थे को आज उनके विभाग ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया । इसके अतिरिक्त दुर्गा बिल्डर की जमीनों पर जो लोग अतिक्रमण किए जा रहे थे को भी हटाया गया हैं।  उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता सुभाष शर्मा कर रहे थे। पुलिस बल का  नेतृत्व पल्ला थाने के एसएचओ कर रहे थे।  

Related posts

सूरजकुंड दिवाली मेले-2025 में मेला प्राधिकरण लाखों जुटाने के चक्कर में नहीं जुटा पाई दर्शकों की भीड़, निराश होकर लौटे दुकानदार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने सभी 10 फिजिकल टैक्स कलेक्शन पॉइंट्स को बंद करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में हरियाणा टॉप पर, 100 में से 95.21 अंक पाकर देशभर में पहला रैंक।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!