Athrav – Online News Portal
मनोरंजन मुंबई विशेष

मुंबई : एक दूल्हे से एक साथ दो दुल्हन करेंगी शादी, पहले से हैं तीन बच्चे, शादी का कार्ड छप चूका हैं, 22 अप्रैल को होगी शादी।

अब तक आपने एक दूल्हे और दुल्हन की शादी होते हुए ही देखा होगा. लेकिन मुंबई के तलासरी में एक ऐसी शादी होने जा रही है जिसमें दूल्हा एक होगा और दुल्हन दो. यह जरूर आपको हैरान कर रहा होगा पर ये सच है.दरअसल, सुतारपाडा के रहने वाले 26 वर्षीय संजय धागडा दो महिलाओं के साथ शादी करने जा रहे हैं. इन दोनों महिलाओं के साथ वह लिव-इन रिलेशन में रह चुका है और अब वो दोनों से शादी करना चाहता है. हैरान करने वाली बात तो यह कि शादी से पहले ही इनके 3 बच्चे भी हैं. शादी के लिए कार्ड भी छप चुके हैं और लोगों को शादी में आने का न्योता भी दिया जा चुका है.
इस अजीबोगरीब लव स्टोरी की शुरुआत करीब 10 साल पहले हुई.

संजय का बेबी नाम से लड़की से अफेयर चल रहा था. दोनों शादी किए बगैर साथ रहने लगे. इस बीच संजय की स्कूल की दोस्त रीमा भी उनके साथ घर पर रहने लगी. संजय को शादी के पहले ही बेबी और रीना से तीन बच्चे हो गए. बच्चे बड़े होने लगे तो उसने दोनों से शादी करने का फैसला किया. अब वह 22 अप्रैल को दोनों के साथ शादी करने वाला है.इस मामले में पुलिस का कहना है कि आदिवासी इलाकों में इस तरह के मामले होते रहते हैं. एक पुरुष से दो महिलाओं से शादी का रिवाज है. दोनों महिलाएं भी संजय के साथ शादी से खुश हैं.संजय ने बताया कि वह ऑटो चलाता है जबकि एक युवती वापी में नौकरी करती है और दूसरी घर संभालती है. हम सब रिश्ते से खुश हैं. इसलिए शादी करने का हमने फैसला किया है.

Related posts

पार्टी में पत्नी ने किया दोस्तों के सामने नाचने से इनकार, पति ने उठाई बेल्ट और कर दी ऐसी हालत, देखिए तस्बीर

Ajit Sinha

37 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ ने मेले में की खरीदारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2023 का हुआ आगाज,आओ एक बार फिर से झूम ले इस मेले में।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!