Athrav – Online News Portal
Uncategorized मुंबई

मुंबई :6 मिस कॉल और रातों-रात अकाउंट से गायब हो गए 1.86 करोड़ रुपए, मालिक के उड़े होश

 

मुंबई में बढ़ रहे साइबर क्राइम ने बिजनेसमेन  की नींद हराम कर दी है, माहिम के एक कारोबरी के अकाउंट से रातों रात एक करोड़ 86 लाख रुपए  गायब हो गए, मालूम चला  है कि साइबर अपराधियों ने उस व्यापारी के फ़ोन नंबर को सिम स्वैप कर उसके अकाउंट से रूपए  उड़ा लिए,  बीते 27 दिसंबर की रात मुंबई के इस कारोबारी को 6 मिस कॉल आए, 2 नंबर युके, 2 हिंदुस्तानी और 2 बिना नाम के थे, सुबह जब कारोबारी उठा तो वो हैरान रह गया, उसने देखा कि उसका सिम कार्ड डीएक्टिवेट है।  जिसके बाद उसने सर्विस प्रोवाइडर को कॉल किया तो पता चला कि उन्होंने ही डीएक्टिवेट करने की रिक्वेस्ट की थी, जिसके बाद उन्हें स्कैम का शक हुआ, उनके बैंक अकाउंट में 1.86 करोड़ रूपए  थे, जब उन्होंने बैंक में पता किया तो 1.86 करोड़ रुपए  निकाल लिए गए थे. बैंक ने बताया कि ये रुपए   देश के ही 14 अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं और 14 अकाउंट से 28 जगह से ट्रांजेक्शन हुआ है, बैंक सिर्फ 20 लाख रुपए  ही रिकवर कर पाई, अधिकारियों ने घोटाले की जांच की जिसे सिम स्वैपिंग कहा जाता है, सिम की क्लोनिंग करके आराम से धोखाधड़ी की जा सकती है, अपराधी फर्जीवाड़ा कर शिकार का दूसरा सिम कार्ड बनाकर O.T.P का इस्तेमाल करते हैं.BKC साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है, पुलिस अफसर का कहना हैं कि  सिम की क्लोनिंग कर धोखाधड़ी की  गई है, कारोबारी को किसी पर शक नहीं है, अपराधियों ने देर रात कॉल किया जब उनका फोन साइलेंट मोड पर था, मिस कॉल से अकॉउंट में रखे रूपए  गायब होने की इस वारदात ने लोगों की नींद उड़ा दी है। 

 

 

 

 

Related posts

आम बजट 2017-18 ने घर खरीदने वालों को राजा बना दिया : श्री एम. वेंकैया नायडू

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला पर ध्वजारोहण किया, उनका सीधा लाइव संबोधन सुने वीडियो में

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद और गुरूग्राम सहित प्रदेश के 9 जिलों में वीकेंड लाॅकडाउन लगाने के आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x