Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वाको इण्डिया नेशनल किक बाक्सिंग प्रतियोगिता 2018-19 कैडेट जूनियर व सीनियर का आयोजन, 44 बच्चे हुए रवाना ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वाको इण्डिया नेशनल किकबाक्सिंग प्रतियोगिता 2०18-19 कैडेट जूनियर व सीनियर का आयोजन महाराना प्रताप स्पोर्टस कॉलेज देहरादून उत्तराखंड में किया जा रहा है। उसके लिए फरीदाबाद से किक बाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ फरीदाबाद के  44 खिलाडिय़ों की टीम किक बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 3 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। यह जानकारी एसोसिएशन के उपप्रधान सुनील राजपूत ने देते हुए बताया कि विभिन्न कैटेगरी के तहत बेहतर खिलाडिय़ों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भेजा है।
उन्होने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे द्वारा गयी यह टीम अवश्य ही कई मैडलों पर कब्जा जमा कर किक बाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ फरीदाबाद का नाम रोशन करेंगे।



सुनील राजपूत ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल किक बाक्सिंग फेडरेशन (वॉको इण्डिया), एशियन किक बाक्सिंग फेडरेशन (वॉको एशिया), औलम्पिक कौंसिल ऑफ एशिया के सहयोग से की जा रही है। इस प्रतियोगिताा में उत्तराखंड किक बाक्सिंग एसोसिएशन मुख्य आयोजक के रूप में है। उपप्रधान राजपूत ने बताया कि रवाना होने वाली टीम में सुनील राजपूत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कैडेट वर्ग में युवी राजपूत, नव्या खोसला, सिया बजाज, अविका मांगलिक, वान्या दलाल, कमलप्रीत कौर, अम्बर सहरावत, अकसरा डोंढियाल, भाविका डुडेजा, निहारिका कैला, नीतिशा कैला, आदया शर्मा, हर्षिता जमदगनी, वंशिका सेठी, काजल सेठी, मनिका सेठी, अश्वत जुनेजा, सक्षम वत्स, शिवांश ग्रोवर, चितुर श्रीकांत वेकेंटेश्वरन को शामिल किया गया है।
जूनियर वर्ग में गौरव, दीशांक साहू, विनायक वासुदेवा, अनमोल जोशी, मीहिर आनंद, पियूष शांडिल्य, रूद्रा शर्मा, मोक्ष शर्मा, शीरीन वाधवा, आरूषी पोपली, कार्तिक कुमार, जीवेश पोपली, यश चौहान, लक्ष्य कुमार, अंश झा, अंतरा बंसल, कोमल कर्नाटक, नीशा प्रवीण, विशेष सिंह, अंशी अरोड़ा, शिव अरोड़ा को टीम में शामिल किया गया। इसी तरह सीनियर वर्ग में लक्ष्मी सैनी, कामिनी सेठी, मनीष, यह खिलाड़ी है जो कि बेहतर खिलाड़ी के रूप में इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखायेंगे। इस टीम के साथ कोच के रूप में दिव्या, संतोष थापा, राजन सहित महासचिव राम भंडारी भी रवाना हुए है।

Related posts

फरीदाबाद : प्रॉपर्टी डीलर दीपक विनायक ने बुटीक चलाने वाली एक महिला से एक फ्लैट में किया जबरन बलात्कार, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घरों के सपने देखने वालों के अरमानों पर डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला का चला बुलडोजर, होगी एफआईआर दर्ज-वीडियो देखें।   

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर की बड़ी घोषणा: प्रदेशभर में 450 अनधिकृत कॉलोनियों को किया गया नियमित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x