Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

मुलायम सिंह ने दिया विपक्षी उम्मीदवार को आशीर्वाद

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जिले इटावा में समाजवादी पार्टी के समर्थक असमंजस में हैं. यह असमंजस इटावा से लोकदल के उम्मीदवार आशीष राजपूत मुलायम का पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद पैदा हुआ है. इस सीट से कुलदीप गुप्ता एसपी के उम्मीदवार हैं, 2012 में इस सीट से रघुराज शाक्य समाजवादी पार्टी से जीते थे. अखिलेश ने शाक्य का टिकट काटकर कुलदीप को दिया है. दरअसल कार्यकर्ताओं की परेशानी मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद से शुरू हुई है. कुलदीप के लिए वोट मांगने के बजाए मुलायम इस सीट पर आशीष राजपूत को आशीर्वाद दे रहे हैं. मुलायम ने अभी तक भाई शिवपाल के लिए 2 सभाएं की हैं और इन दोनों सभाओं में उन्होंने इटावा से लोकदल के उम्मीदवार आशीष को अपना आशीर्वाद दिया है. 2002 से यहां समाजवादी पार्टी जीतती रही है. इसके साथ ही जिले की तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है, यहां तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव है.

माना जा रहा है कि मुलायम के इस कदम के बाद जिले में शिवपाल के समर्थक पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ भितरघात कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो फिर सीएम अखिलेश को घर में ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता पर पड़ने वाले असर पर जताई चिंता

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू ब्रांच ने निवेश के नाम 8000 लोगों के 250 करोड़ लेकर भागने वाले दो निदेशकों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

सोयाबीन बीज की एक्सपोर्ट करने वाले संजीव चोपड़ा को लाखों अमेरिकी डॉलर ठगने के आरोप में पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x