Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा 15 जुलाई को करनाल से करेंगे ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान की शुरुआत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा के विरुद्ध ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ के नाम से प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत 15 जुलाई को करनाल में पुरानी अनाज मंडी में इकट्ठे होकर नगर फेरी के साथ करेंगे। वे पहले सप्ताह भिन्न-भिन्न 9 जिलों के 14 विधान सभा क्षेत्रों में जाएंगे। शुरुआत में पूरा फोकस जीटी रोड बेल्ट पर रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान को वो स्वयं प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हलकों में लेकर जाएंगे और इसके जरिए भाजपा के कुशासन, 10 साल की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे व 15 सवालों के जवाब मांगेंगे। इस दौरान न केवल सरकार की पोल खोलेंगे अपितु कांग्रेस सरकार आने पर जनहित के क्या क्या काम करेंगे उनका संकल्प पत्र भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।  सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने 21 जुलाई तक के जारी अपने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई को दोपहर बाद करनाल, 16 जुलाई को दोपहर पूर्व अंबाला शहर, दोपहर बाद यमुनानगर; इसी प्रकार 17 जुलाई को दोपहर पूर्व राई और दोपहर बाद पानीपत ग्रामीण, 18 जुलाई को दोपहर पूर्व जुलाना, दोपहर बाद सोनीपत शहर, 19 जुलाई को दोपहर पूर्व नारनौल, दोपहर बाद जींद, 20 जुलाई को दोपहर पूर्व बड़ौदा, दोपहर बाद हांसी, 21 जुलाई को दोपहर पूर्व बावल और दोपहर बाद बादशाहपुर हलके में यह अभियान चलेगा। इसके आगे का विस्तृत कार्यक्रम आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत लोगों से सुझाव एकत्रित करके उनको कांग्रेस पार्टी द्वारा तैयार किये जा रहे जनता के घोषणा पत्र में शामिल कराया जाएगा, ताकि कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों की उम्मीदों को पूरा किया जा सके।

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग  विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 9 अक्तूबर को हरियाणा में आएगा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने गत 1 अगस्त, 2017 से सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का बकाया देने का फैसला। 

Ajit Sinha

नगर निगम में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जोगिंदर 11,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x