Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा में जेपी नड्डा मंगलवार को करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद : जवाहर यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को करनाल में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविन्द्र कल्याण, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा समेत तमाम पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव का आगाज करने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा हरियाणा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के रूप में नड्डा मंगलवार को 11 बजे घरौंडा अनाज मंडी में करनाल लोकसभा के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे।  

मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने बताया कि मोदी सरकार ने 10 सालों में सकारात्मक बदलाव करते हुए देश और प्रदेश को विकास की गति पर तेजी से बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निर्णयों के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्प होकर काम किया है। हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 9 सालों में ईमानदार प्रयास करते हुए हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से आगे लेकर गए हैं।जवाहर यादव ने बताया कि दस सालों में मोदी सरकार की नीतियों के कारण गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के जीवन में जो बदलाव आए हैं उनके बारे में कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जो-जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बना है। जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाई है। उज्जवला योजना से महिलाओं को धूआं से मुक्ति मिली है। गरीब परिवारों को पक्का मकान, हर घर नल से जल मोदी सरकार में संभव हो पाया है।जवाहर  यादव ने कहा कि दस सालों में देश की सांस्कृतिक विकास विरासत और संस्कृति का उत्थान हुआ है। पूरे विश्व में मोदी के नेतृत्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ा है। श्री यादव ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा दस सालों में किए गए उल्लेखीय कार्यों और उपलब्धियों को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी बात रखेंगे।जवाहर यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 9 सालों में हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन किया है। बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास किया और युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली हैं। 14 फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है। यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए गए कामों के जरिए जनता के बीच जाने के लिए कार्यकर्ताओं प्रोत्साहित करेंगे और नई ऊर्जा का संचार करेंगे। इस दौरान श्री नड्डा जनता से भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के नाम पर राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील भी करेंगे।

Related posts

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आमजन की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:जेजेपी संगठन में विस्तार, 15 युवा जिला प्रभारी और 21 युवा जिला अध्यक्ष घोषित

Ajit Sinha

जनगणना में देरी से 14 करोड़ भारतीयों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभ से वंचित किया गया: सोनिया गांधी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x