Athrav – Online News Portal
दिल्ली मनोरंजन

मोहन ब्रदर्स ने नई दिल्ली में पेश किया लाईव कॉन्सर्ट मार्वल ऑफ जुगलबंदी सीज़न 2

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: लॉस एंजिल्स के ग्रैमी म्युज़ियम में परफोर्म करने के लिए आमंत्रित किए गए पहले भारतीयों एवं बेस्ट क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटेलिस्ट्स के लिए ग्लोबल इंडियन म्युज़िक एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनी मोहन ब्रदर्स- लक्ष्य मोहन (सितार) और आयूष मोहन (सरोद) ने दिल्ली के कोपरनिकस मार्ग स्थित कमानी ऑडिटोरियम में लाईव कॉन्सर्ट – मार्वल ऑफ जुगलबंदी सीज़न 2 पेश किया, जहां दर्शकों को म्युज़िक फोर्मेट में सच्ची जुगलबंदी देखने का मौका मिला। मोहन ब्रदर्स ने दोनों इन्स्ट्रुमेन्ट्स पर क्लासिक संगीत का बेहतरीन संयोजन पेश किया।

कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों को पारम्परिक भारतीय उपकरणों- सितार और सरोद की जुगलबंदी देखने का सुनहरा अवसर मिला, जो सैंकड़ों सालों से हमारे भारतीय शास्त्रीय संगीत का अभिन्न हिस्सा है। इन उपकरणों में महारत हासिल करना बेहद मुश्किल होता है। दिल्ली के अलावा ये शो मुंबई मैं भी हो चूका हैं और बैंगलोर मैं 17 मार्च को होने वाला हैं। श्याम मोहन गुप्ता, के एल गंजु, गोल्फर नीलम प्रताप रूडी, कथक नृत्यांगना शिंजिनी कुलकर्णी, कलाकार मनीषा गावड़े, उद्यमी एवं फैशन डिज़ाइनर नेहा गुप्ता, कवि रेखा गुप्ता, गज़ल गायक राधिका चोपड़ा, उड़ीसी गुरू बिनायक पांडा आदि भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Related posts

सीआईए स्टाफ पर गोली चला कर घायल करने वाला भाऊ गैंग का 25000 का इनामी कुख्यात अपराधी अंकित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक कुख्यात अपराधी और ‘घोषित अपराधी’ जो आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

लंगूर ने परेड कर रहे पुलिसवाले को मारी जोरदार लात, आईपीएस ने ट्वीट कर बोला- ‘जब ठीक से न करो तो, देखे तस्बीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x