Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

खजाना कार्यालय फरीदाबाद में हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए 8 जुलाई को लगेगा मोबाईल नवीनीकरण कैंप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला खजाना अधिकारी संजय छौकर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए आठ जुलाई को मोबाईल नवीनीकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला खजाना कार्यालय में लगने वाले इस शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा।

इस शिविर में हरियाणा सरकार से सभी सेवानिवृत पेंशनरों के मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि यह कैंप उन पेंशनरों के लिए अति उपयोगी साबित होगा जिनका मोबाइल नंबर उनके व्यक्तिगत ऑनलाईन पेंशन दस्तावेज पर खजाना कार्यालय में रजिस्टर नहीं हैं।

मोबाइल नंबर रजिस्टर होने पर उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की पैंशन संबंधित जानकारी खजाना कार्यालय से आसानी से प्राप्त हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जिला खजाना कार्यालय फरीदाबाद व उप खजाना कार्यालय बल्लभगढ़ से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों से अपील की है कि वह आठ जुलाई को प्रातः 10 बजे पहुंचकर अपना मोबाईल नंबर रजिस्टर अथवा नवीनीकरण अवश्य करवाएं।

Related posts

हरियाणा: बीपीएल परिवार के कोरोना मरीजों के उपचार का सारा खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी कर पुलिस ने 44 लड़के – लड़कियों को अनैतिक कार्य करते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात ग्रीन फील्ड में विधायक दीपक मंगला के समधी के कोठी में लगी भयंकर आग, मची भगदड़, बच्चे हुए बेहोश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x