Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विधायक राजेश नागर बोले, शासन की योजनाएं जनता तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी नव नियुक्त भाजयुमो पर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियोंं ने आज तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर से मिलकर उनका धन्यवाद किया। जिस पर विधायक ने भी उन्हें शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से पहुंचाने की बात कही।
आज भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, उपाध्यक्ष मोहित नागर एवं कोषाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने विधायक राजेश नागर से मिलकर उनका धन्यवाद किया। गौरतलब है कि पंकज सिंगला ने जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अब अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है।

जिसके बाद यह पदाधिकारी विधायक से मिले और उन्हें पूरा सहयोग देने की बात कही। नागर ने तीनों को उनकी टीम सहित बधाई देते हुए उनके राजनैतिक भविष्य की शुभकामानाएं दीं। विधायक नागर ने कहा कि आप लोग युवा ऊर्जा से भरपूर हैं,इसलिए जनता के बीच रहने और उनकी समस्याओं को जानने का अधिक से अधिक प्रयास करेंगे। इससे हमें भी जनता की सेवा करने के लिए सूचनाएं प्राप्त हो सकेंगीं। वहीं राज्य की योजनाओं के बारे में जनता को बताना होगा और उन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना होगा।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि विपक्ष हमारी अच्छी योजनाओं के बारे में भी जनता के बीच भ्रम की परिस्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा का सुशासन देखकर विपक्ष राजनैतिक वनवास होने से घबरा गया है। जिसके लिए वह जनता को गलत सूचनाएं देते हैं। हाल ही में किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष का काम आप लोग देख ही रहे हैं। जिसका पर्दाफाश आप लोगों को करना होगा। नागर ने उनकी टीम को अपना हर सहयोग देने की बात कही। 

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 91 वर्षीय बुजुर्ग से 80.43 लाख रूपए की ठगी करने वाले पांच ठगों को थाना साइबर सेंट्रल ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस की ईआरवी गाड़ी पर तैनात एएसआई राजेंद्र हुए शहीद, गांव धौज में कॉल पर पहुँचने पर एक पक्ष ने गाड़ी से कुचल दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस लाईन में स्वैट कमांडो ने किया शक्ति प्रदर्शन, सीपी ने स्वैट कमांडो को प्रशंसा पत्र दे उसके प्रशिक्षण गुणवत्ता को सराहा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!