Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने राज्य के मंत्रियों को जिला जनसंपर्क एवं शिकायत समिति के अध्यक्ष के रूप में जिलों का पुनः आवंटन किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़;हरियाणा सरकार ने राज्य के मंत्रियों को जिला जनसंपर्क एवं शिकायत समिति के अध्यक्ष के रूप में जिलों का पुनः आवंटन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा  के मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद की जिला जनसंपर्क एवं शिकायत समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी तरह, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जिला रोहतक  की  समिति की,

गृह मंत्री अनिल विज जिला हिसार की, शिक्षा मंत्री कंवर पाल जिला पानीपत की, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जिला सोनीपत की, बिजली मंत्री  रंजीत सिंह जिला  महेंद्रगढ़ और जींद, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल जिला गुरुग्राम तथा सिरसा जिले की, सहकारिता मंत्री  बनवारी लाल जिला पलवल और अंबाला की, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता जिला करनाल एवं कुरुक्षेत्र, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली जिला भिवानी एवं नूंह की,

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव जिला पंचकुला एवं झज्जर की, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा जिला यमुनानगर की,श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धनक जिला चरखी दादरी और रेवाड़ी की तथा खेल और युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह जिला फतेहाबाद तथा जिला  कैथल की  समितियों  की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, डीएलएफ ने आज 7 -10 की मार्किट में 4 लोगों पर किए गए कातिलाना हमले के एक आरोपी मनोज को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई में शहर के विभिन्न हिस्सों से उठा ले गए रेहड़ी -पटरी व खोखे।

Ajit Sinha

ईएसएससीआई और एबीबी इंडिया ने फरीदाबाद में इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के लिए स्मार्ट सेंटर का किया शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x