Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली मध्य प्रदेश

खदान की खुदाई करने वाला शख्स हुआ मालामाल, अंदर से मिला 35 लाख रूपए का हीरा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हीरों की खदानों के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को खदान की खुदाई के दौरान मंगलवार को 10.69 कैरेट का उच्च क्वालिटी का एक बेश कीमती हीरा मिला है. जानकारों के मुताबिक यह नीलामी में 35 लाख रूपये में बिक सकता है. हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा अधिकारी आर.के. पाण्डेय ने एक न्यूज़ एजेंसीज  को बताया कि आनंदी लाल कुशवाहा को आज उज्ज्वल क्वालिटी का एक बेशकीमती हीरा मिला है. इसका वजन 10.69 कैरेट है.

उन्होंने कहा कि यह हीरा उसे पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर रानीपुर की उथली हीरा खदान की खुदाई के दौरान मिला है. उन्होंने कहा कि कुशवाहा ने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इसे बेचने के लिए आगामी नीलामी में रखा जाएगा. इस हीरे की नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा, वह टैक्स काट कर उस व्यक्ति को दिया जाएगा.इसी बीच, आनंदी लाल कुशवाहा ने बताया, ‘इससे पहले भी इसी खदान की खुदाई के दौरान मुझे 70 सेंट का हीरा मिल चुका है और अब मुझे 10.69 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है.’ हीरा की जानकारी रखने वालों के अनुसार इस हीरे की कीमत 35 लाख रूपये तक मिल सकती है.

Related posts

नोएडा को गोल्डन सिटी अवार्ड हासिल करने वाला प्रदेश और एनसीआर से इकलौता शहर,अवॉर्ड का सर्टिफिकेट राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने किया प्रदान।

Ajit Sinha

बवाना की 2 अनाधिकृत कॉलोनियों और 1 गांव में बिछाई जाएगी सीवर लाइन, 20 हजार लोगों को होगा फायदा

Ajit Sinha

कांग्रेस ने राजस्थान में एसआईआर में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर किए बड़े खुलासे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!