Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महक जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया फरीदाबाद का मान : नरेंद्र गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में फरीदाबाद के सेक्टर-16 में रहने वाली महक जैन ने देशभर में 17वीं रैंक हासिल करके जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने बुधवार को सेक्टर-16 स्थित निवास पर पहुंचकर महक जैन को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कामना की कि जिस प्रकार उन्होंने अपने नाम के अनुरूप अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है, उसी प्रकार अपने कार्याे से वह फरीदाबाद जिले का नाम भी गौरवान्वित करेंगी।

उन्होने कहा की महक जैन नियमित रूप से 8-10 घंटे की पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल करने में सफल रही हैं। श्री गुप्ता ने कहा की महक जैन एक उदाहरण है, उन छात्र-छात्राओं के लिए जो मुश्किलों में कमजोर हो जाती है, इस बेटी ने असफलता से हार नहीं मानी बल्कि निरंतर प्रयास किया और तीसरी बार में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करके इतिहास रचा। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी ने कहा कि हमें महक पर गर्व हैं और हरियाणा के विद्यार्थियों ने दिखा दिया कि वे पढ़ाई लिखाई में भी नंबर वन हैं। 
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महक जैन के पिता प्रदीप जैन एक प्राइवेट कंपनी में सिविल-इंजीनियर है, जबकि मां नीलिमा जैन गृहिणी है। बड़ी बहन वाणी जैन सीए फाइनल में है। महक जैन बचपन से ही होनहार रही है। उसने जामिया मिलिया दिल्ली से मास्टर डिग्री, हंसराज कॉलेज से बीकॉम, एमवीएम स्कूल फरीदाबाद से 12वीं की। महक जैन ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा 17वीं रैंक हासिल कर पास की।

Related posts

फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने 2 करोड़ 58 लाख रुपये के 2 एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हिंदू धर्म में छठ पूजा का अलग ही महत्व है, पंचतत्व यानि की जल, वायु, पृथ्वी, आकाश और अग्रि की संज्ञा दी गई है, शिव चरण लाल शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने 7 उप-निरीक्षकों को पदोन्नति कर निरीक्षक बनाया गया हैं, लिस्ट आप स्वंय पढ़ सकते हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x