Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम में मेडिकल ऑफिसर हेल्थ “नीतीश परवाल” 3 लाख रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फरीदाबाद नगर निगम में मेडिकल ऑफिसर हेल्थ के पद पर तैनात नीतीश परवाल को 3,00,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जब शिकायतकर्ता हरि ॐ पुत्र नवाब सिंह,निवासी मकान न. 939, न्यूज़ बसेलवा कॉलोनी,ओल्ड फरीदाबाद से आरोपित नीतीश परवाल को अपने गाडी में रिश्वत का 3 लाख रूपए की राशि मिली तो उसे शक हुआ। इसके बाद धमकी देते हुए शिकायतकर्ता हरि ओम को रिश्वत की राशि के साथ बाहर निकाल दिया। एसीबी के इंस्पेक्टर राकेश मालिक ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली हैं। ये कार्रवाई इंस्पेक्टर राकेश मलिक ड्यूटी मजिस्ट्रेट व डीटीपी राजेंद्र शर्मा की उपस्थिति में फरीदाबाद नगर निगम में मेडिकल ऑफिसर हेल्थ के पद पर तैनात नीतीश परवाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया,और उसे 3,00,000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचलिया। आरोपित नितीश परवाल शिकायत कर्ता से बीडब्ल्यूजी (बल्क वेस्ट जेनरेटर) के रूप में सूचीबद्ध होने के लिए प्रमाण पत्र जारी करने के बदले में 3,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। थाना एसीबी, फरीदाबाद में आरोपित नीतीश परवाल के खिलाफ एफआईआर न. 6 , दिनांक 29 मार्च 2024 , धारा  7, PC ACT 1988, के तहत दर्ज कर आरोपित नीतीश परवाल को गिरफ्तार कर लिया है।         

Related posts

सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में लगातार चार साल से फरार व वांछित अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनज़र हरियाणा पुलिस ने जारी किए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट का ग्राहकों को धोखे से बचाने हेतु किया आह्वान ग्रीन फिल्ड कालोनी में फ्लैट खरीदने से पहले उनके कार्यालय से संपर्क करें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x