Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा : आरओ प्लांट में काम करने वाले एक कर्मचारी की गला रेट कर हत्या, ह्त्यारा साथी घटना स्थल से फरार , जल्द पकड़े जाएगें, एसएसपी

खेमचंद पटेल की रिपोर्ट 

मथुरा : वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में हाईवे से सटे गॉव जैंत में एक शख्स की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक शख्स का नाम  संतोष उम्र 40 साल  निवासी बलसाड़, मुंबई बताया गया हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया हैं। मृतक हाल जैंत गॉव में हरिबोल आर.ओ वाटर प्लांट में पिछले 6 महीनों से काम करता था। मालूम हुआ हैं कि हाल ही में संतोष ने एक नया हेल्पर अपने पास रखा था जिसका नाम अशोक था।

बताया जा रहा है कि अशोक ने ही धारदार हथियार से संतोष का गला रेट कर हत्या की और सबूत नष्ट करने की नियत से संतोष की लाश को उसी जगह मिट्टी खोद कर उसमें  दबा दिया । आरओ प्लांट के मालिक राम प्रकाश ने बताया कि मेरे पास सुबह 3:20  मिनट पर संतोष के फ़ोन से मिस्ड कॉल आया। जब सुबह 4 बजे मेरा नींद खुला तो मैंने उसे वापिस कॉल किया तो उसका फोन अशोक ने उठाया और कहा कि मैंने संतोष का कत्ल कर दिया है। यह सुननें के बाद मैं तुरंत प्लांट पर चला आया तो मुझे प्लांट पर कोई नहीं मिला और मुझे लगा कि दोनों आपस मे झगड़ कर कहीं चले गए होंगे। लेकिन जब में मथुरा से सब्जी लेकर वापस प्लांट आया तो मुझे तुलसी की लकड़ी के नींचे पैर दिखाई दिए तो मैंने तुरंत पुलिस चौकी जैंत पर इस घटना की सूचना दी । हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुची।

पुलिस अधिकारियो ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया और आवश्यक सबूत मौके से इकट्ठे किए गए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल मेमगोई ने बताया की इस  हत्याकांड में मृतक के साथी अशोक के आलावा और भी किसी के होने की सम्भावना है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा मौके पर पहुचे सीओ सदर विजय शंकर मिश्र ने बताया कि मृतक संतोष, वलसाड मुम्बई का रहने वाला है। उनका कहना हैं कि होटल,ढाबें पर बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी को नौकरी पर ना रखें नाही किराए पर किसी को ना रखें।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजेपी ने आज यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी किए हैं।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: माफिया अतीक का बेटा असद व शूटर गुलाम की यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में किया ढेर।

Ajit Sinha

पान मसाला व्यापारी के घर से मिला नोटों का खजाना, कल से हुई गिनती शुरू, अब तक जारी हैं नोटों की गिनती, मिले 150 करोड़ ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x