Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा : दबंगों ने की मेडिकल स्टोर के मालिक धुनाई, घटना क्रम सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मुकदमा दर्ज।

खेमचन्द पटेल की रिपोर्ट 
मथुरा :  थाना हाईवे इलाके के मंडी चौराहा स्थित मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दबंग लोगों ने एक मेडिकल स्टोर पर जाकर मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ मारपीट शुरु कर दी। स्टोर मालिक कुछ समझ पाता उससे पहले ही दबंग लोगों ने धुआंधार लात-घूंसे आदि से स्टोर मालिक दोनों भाइयों को बुरी तरह से धुन डाला।
         इतना ही नहीं उन्होंने पूरे मेडिकल स्टोर में जमकर तोड़फोड़ की । मारपीट की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद मेडिकल स्टोर मालिक ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही डायल 100 की गाड़ी मौके पर जा पहुंची और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया और सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किये।  पीड़ित योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 8-10 नामजद लोग उनकी दुकान पर आए और उन्होंने उनके साथ न केवल मारपीट की बल्कि जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित की मानें तो 8-10 नामजद लोग हैं जिनके नाम बाबू ,दिनेश चंद , बन्टू ,महेश ,मनीष और संजय हैं।

Related posts

3 लड़कों ने रात में घर के अंदर घुसकर 11वीं की छात्रा को मारी गोली, छात्रा की मौत

Ajit Sinha

नशे में धुत रिटायर्ड अधिकारी ने घर में की फायरिंग, बाथरूम का गेट तोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दो भाई-बहनों द्वारा गुल्लक तोड़ कर निकाली गई 5280 रुपए से भुखे बंदरों व अन्य जानवरों को खिलाया भर पेट खाना। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x