Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा : कोतवाली थाने में दो पुलिस कर्मियों के बीच जमकर हुई मार -पीट, तमाशा बनी कोतवाली पुलिस कर्मी।

खेमचंद पटेल की रिपोर्ट 

मथुरा :   मथुरा की छाता कोतवाली में उस वक्त तमाशा खड़ा हो गया जब दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए । इतना ही नहीं , दोनों में  पहले  हुई गाली गलौज और फिर मारपीट। इस मारपीट की वजह थी  सटोरियों पर छापेमारी की कार्यवाही बताई जा रही है । छाता कोतवाल ने अपने सहयोगी दरोगा रामस्नेही राजपूत को सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आदेश दिया था । जिस पर दरोगा छापेमारी के लिए मुंशी हाकिम सिंह से वाहन के लिए अनुरोध करने थाने के ऑफिस में  पहुंचे । जैसे ही हाकिम सिंह को सटोरियों पर छापेमारी की कार्यवाही का  पता चला उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मुंशी ने दरोगा को किसी दूसरे इलाके में जाने को बोला । मगर राम स्नेही ने उनकी बात नही मानी। इसी बात को लेकर दरोगा और मुंशी के बीच पहले कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई एक दूसरे से हाथापाई शुरू हो गई। मुंजी हाकिम  सिंह ने  दरोगा राम सनेही का गिरेबान पकड़ कर थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था थाने में हंगामा खड़ा हो गया और अन्य पुलिस कर्मी  बीच वचाव में जुट गए। लेकिन दोनों काफी देर तक एक दूसरे के साथ मारपीट करते रहे। इस दौरान कोतवाली में तैनात होमगार्ड भी हंगामे की सुन कर  मौके पर पहुंच गया और उसने भी बीच बचाव का  प्रयास किया। लेकिन उसे इस नेकी की सजा भुगतनी पड़ी। होमगार्ड से नाराज होकर मुंशी हाकिम सिंह ने जीडी में तस्करा डाल दिया। जब मीडिया कर्मियों ने मुंशी  से इस झगड़े का कारण  पूछना चाहा तो वह मीडिया कर्मियों पर ही भड़क गए और अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करते रहे।

Related posts

विगत 24 वर्षों से चल रहे सद्भावना सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया

Ajit Sinha

भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंदरशेखर आज़ाद पर दो हमलावरों ने गोली चला कर किया कातिलाना हमला

Ajit Sinha

लखनऊ :यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, चौंकाने वाले होंगे नतीजे: गुलाम नबी आजाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x