Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

देशभर के अनेक अधिकारियों,हरियाणा पुलिस के 6 पुलिस अधिकारी हुए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के हर्षवर्धन सभागार में आज अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017-2018 में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देशभर के अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया। जिसमें हरियाणा के 6 पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी।                 

प्रवक्ता के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों व सशस्त्र पुलिस बलों के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों मे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और मानक को बढ़ाने में प्रशिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना के लिए इस पुरस्कार की स्थापना की गई‌ है। हरियाणा पुलिस के जवान अपने साहस व जोश के कारण देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। हरियाणा पुलिस में दयानंद अधीक्षक कार्यालय पीटीसी सुनारिया,निरीक्षक ईश्वर सिह आरटीसी भौंडसी,निरीक्षक रणधीर सिंह एचपीए मधुबन, उप-निरीक्षक रामकुमार,सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार,सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार पीटीसी सुनारिया को प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया।             



समारोह में प्रमाण-पत्र व पदक हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र सिंह नेहरा द्वारा प्रदान किए गए। उन्होंने समारोह में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों व स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को इन सभी पदक विजेताओं से प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने पदक विजेताओं के बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की।  इस अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार, उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Related posts

बजट-पूर्व परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले—हरियाणा में स्टार्टअप्स को मिली नई उड़ान।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने वर्ष-2013 बैच के 8 आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी से जूनियर प्रशासनिक ग्रेड देकर पदोन्नत किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राफेल डील में पीएम की भागीदारी की जांच जेपीसी से कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!