Athrav – Online News Portal
हरियाणा

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से की मुलाकात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला/चंडीगढ़: छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं कमर्शियल टैक्स मंत्री कवासी लखमा ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से पंचकुला में मुलाकात की और उन्हें नई सरकार के गठन की बधाई दी। दोनों नेताओं ने रोजगार, कृषि, संस्कृति और उद्योग समेत कई विषयों पर चर्चा की।



कवासी लखमा ने हरियाणा सरकार की गृह जिले में परीक्षा करवाने की योजना की बहुत सराहना की और इसे अपने राज्य में लागू करने की बात कही। साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार की कामगारों का डाटा तैयार करने की प्रस्तावित योजना में भी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को 27-29 दिसंबर को रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग बहुत मेहनती हैं और छत्तीसगढ़ में विकास में भी बहुत से हरियाणवी लोग अच्छा योगदान दे रहे हैं।

Related posts

सामाजिक व राजनीतिक विश्लेषण कर बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता: विनोद तावड़े

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 6 सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ संदेश के साथ जिला पलवल में हुआ साइक्लोथॉन का आगमन, स्वागत

Ajit Sinha
error: Content is protected !!