Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मामा ने भांजे से मांगी थी एक करोड़ की फिरौती, ना देने पर गोली मरने की दी धमकी, गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:एक व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती मांगने ना देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक शख्स को थाना सेक्टर -5 पुलिस ने किया हैं। आरोपी शख्स शिकायतकर्ता का रिश्ते में मामा लगता हैं और शिकायतकर्ता के ही दुकान पर काम करता था। सेक्टर -5 थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 384 के तहत रविवार को मुकदमा दर्ज किया था।


विनोद कुमार ने थाने में दर्ज मुकदमे में कहा हैं कि वह मकान न.154, सेक्टर-5 -6 ,गुरुग्राम के रहने वाले हैं और उनकी श्री गणेश ट्रैडिंग कम्पनी अशोक विहार, फेस -3, गुरुग्राम के नाम से कारोबार हैं। उन्हें 28 अप्रैल को मेरी गाडी में एक कागज मिला जिसमें लिखा हुआ था कि एक करोड़ रूपए की रंगदारी देने होंगें ना देने पर गोली मार कर हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद 25 मई को फिर से इसी प्रकार का एक कागज़ मिला जिसमें एम्बियन्स माल की पार्किंग में 1 करोङ रुपए लेकर आने व ना आने पर गोली मारकर जान से मारने के बारे में लिखा हुआ था। शिकायत को थाना इंचार्ज ने गंभीरता से लेते हुए जब जांच शुरू की तो उसकी सुई शिकायत कर्ता विनोद कुमार के रिश्ते लगने वाला मामा लक्ष्मी नारायण निवासी फ्लैट नं. 201, प्लाट नं. 6ए, मियांवाली कालोनी, गुरुग्राम पर जा कर अटक गई। पूछताछ में आरोपी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को बतलाया कि उसे अपनी दुकान में घाटा हो जाने के कारण कर्जा हो गया था। उसके बाद वह शिकायतकर्ता व रिश्ते में भांजा की दुकान पर आकर काम करने लग गया । उसे अपनी बेटी की भी शादी करनी थी । इन कारणों को लेकर वह काफी परेशान था और इन्हीं परेशानियों के चलते उसने इस साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया।

Related posts

सीएम मनोहर ने अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकि विश्व विद्यालय में चल रही गोष्ठी में की सहभागिता

Ajit Sinha

38वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता हुई संपन्न, राजस्थान के भागचंद बने सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार उनकी घोड़ी भी रही सर्वश्रेष्ठ।

Ajit Sinha

दिल्ली के करावल नगर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की सनसनीखेज हत्या कर दी , और मौके फरार हो गया -केस दर्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!