Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

भरोसे का कत्ल कर नगदी और लाखों के जेवरात की चोरी कर भागने वाली नौकरानी गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के कारोबारी के घर हुई नगदी और लाखों के जेवरात की चोरी का खुलासा करते हुए थाना सूरजपुर पुलिस ने एक माह पहले घर में काम करने के लिए रखी गई नौकरानी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नौकरानी को कुशीनगर के एक गेस्ट हाउस से पकड़ा है, जहां छुप कर रह रही थी और उसकी कब्जे से चोरी किए हुए 45000 नगद और तेरह लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. पुलिस की गिरफ्त में खड़ी काजल को सूरजपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर जीटा वन स्थित स्प्रिंग फील्ड सोसायटी में रहने वाले कारोबारी मुकेश कुमार गुप्ता के घर 12 मार्च को चोरी करने की आरोप में अरेस्ट किया गया है।

मुकेश कुमार की पत्नी ने बताया कि एक माह पहले ही काजल को घर के काम के लिए रखा गया था,धीरे-धीरे उसने पहले परिवार वालों का विश्वास जीता और 12 मार्च को उसने अलमारी में रखी 50 हाज़रा की नगदी और 13 लाख की ज्वैलरी चोरी कर ली और बहाना बनाकर अपने घर कुशी नगर चली गई। इस चोरी का पता उन्हें 13 मार्च को लगा तो उनके होश उड गए, चोरी की शिकायत सूरजपुर थाना में दर्ज कराई गई।  ग्रेटर नोएडा की एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि मुकेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नौकरानी की तलाश शुरू कर दी,  जांच से पता चला कि नौकरानी अपने गांव कुशीनगर चली गई है.  

पुलिस की टीमें बनाकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए और नौकरानी काजल को कुशीनगर एक गेस्ट हाउस में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 45,421 नगद और तेरह लाख की जेवरात बरामद कर लिए गए, नौकरानी ने  करीब साढ़े चार हज़ार रुपये यात्रा के दौरान खर्च किए थे। पुलिस ने 28 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। 

Related posts

783 नवप्रशिक्षित सिपाही हुए हरियाणा पुलिस में शामिल, गृह सचिव गोविन्द मोहन ने दीक्षांत परेड में ली सलामी।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने निरीक्षकों और एसीपी के लिए दूसरा प्रशिक्षण सत्र पूरा किया।

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निवारण करने के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x