Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : पतंगों के कट जानें पर “वो कटा ए” पतंगबाजी को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया।

 

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ :  तीज़ के त्योहार पर शहर महेन्द्रगढ़ में पतंग उड़ाने के शौकिनों ने पतंगबाजी का जम कर आनन्द लिया । यूं तो लगभग एक पखवाड़े पूर्व से ही पतंगों को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया पर  तीज़ पर्व के लिए सुती हुई डोरभरी चरखी व पतंगों की व्यवस्था के लिए वे पतंग विक्रेताओं के पास अपनी पसन्द की खरीदारी के लिए पहुंचने लगे थे । बुधवार तीज़ के अवसर पर सवेरे से ही आसमान में काफी पतंगे उड़ने लगी थी । सुबह से ही युवा घरों की छतों, खुले मैदान में पतंग उड़ाने के लिए जमा हो रहे थे । किसी को उड़ाने का, किसी को उड़ती पतंग देखने का तो किसी को कटी हुई पतंग लूटने का जुनून था । बच्चों के साथ घर के बड़े बुजुर्ग भी पतंग बाजी का आनन्द ले रहे थे । उनका कहना था कि बच्चों की सुरक्षा भी जरुरी है । पतंगों का पतंग के कट जाने पर ” वो काटा ए…..।” का शोर सुनाई दे रहा था । श्यामसुन्दर जांगड़ा, बबिन्दर सोनी, भूपेन्द्र सोनी बिशन दयाल सहित अनेक युवाओं ने बताया कि यूं तो पतंगबाजी गोगा नवमी तक चलती है लेकिन तीज़ पर यह सबसे अधिक होती है ।

Related posts

महेंद्रगढ़ : हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य दयाशंकर तिवारी बने विश्व ब्राह्मण संघ के सँयुक्त सचिव

Ajit Sinha

104 सैटेलाइट लॉन्च, ISRO इतिहास रचने के लिए तैयार

Ajit Sinha

सिरफिरे आशिक ने किया लड़की को प्रपोज, मना किया तो सरेआम कर दिया ये खौफनाक काम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x