Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

1 करोड़ की इनामी कबड्डी प्रतियोगिता

  संवाददाता, सोनीपत। : हरियाणा में आज बृहस्पतिवार से छह राज्यों सहित 12 टीमों के कबड्डी खिलाड़ी एक करोड़ के नकद इनाम के लिए भिड़ेंगे। सोनीपत के राई में होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए सभी छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है।

– प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को डोप टेस्ट से गुजरना होगा। इसके लिए नाडा के सेंटर को स्थापित कर दिया है। इसमें खिलाड़ियों के प्रतियोगिता से पहले, दौरान टेस्ट लिए जाएंगे। गौरतलब है कि कुछ समय पहले हुए कबड्डी वर्ल्ड लीग में 19 खिलाड़ियों के डोप टेस्ट पॉजीटिव पाए गए थे।
3 दिन होगा कार्यक्रम
– प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सर्विसेज और महेन्द्रा एंड महेन्द्रा के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज करेंगे।
– भारतीय टीम के कप्तान अनूप सिंह प्रदेश की टीम की अगुवाई करेंगे। बुधवार शाम तक ओएनजीसी, महेंद्रा एंड महेंद्रा, हरियाणा, रेलवे, सर्विसिज की टीम पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। खिलाड़ियों ने कबड्डी प्रोत्साहन की दिशा में इस आयोजन को काफी बड़ा एवं महत्वपूर्ण बताया।
आज इन टीमों में होंगे मुकाबले
– दोपहर3 बजे : सेना v/s महेन्द्रा एंड महेन्द्रा
– दोपहर 3 बजे : बीपीसीएल v/s हरियाणा
– दोपहर 4 बजे : यूपी v/s एयर इंडिया
– दोपहर 4 बजे : रेलवे v/s उत्तराखंड
– शाम 7 बजे : हरियाणा v/s हिमाचल
– शाम 7 बजे : राजस्थान v/s एयर इंडिया
– रात 8 बजे : उत्तराखंड v/s ओएनजीसी
– रात 8 बजे : तमिलनाडु v/s महेन्द्रा एंड महेन्द्रा

Related posts

स्कॉलरशिप की परीक्षा

Ajit Sinha

सपा-कांग्रेस के गठबंधन का जवाब देगी भाजपा सरकार

Ajit Sinha

फतेहाबाद में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x