Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : महाराजा अग्रसेन जयंती पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने 11 लाख रूपये का अनुदान अग्रवाल समाज को देने की घोषणा की

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़: अग्रवाल समाज महेन्द्रगढ़ द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया जिसमें मु यातिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा थे जबकि अध्यक्षता नपा चेयरपर्सन रीना बंटी ने की। इस कार्यक्रम में कवि स मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें कवियों नेे कविताओं एवं चुटकलों के माध्यम से समाज में फैली बुराईयों को मिटाने के प्रति दर्शकों को प्रेरित किया। शिक्षा मंत्री प्रो. शर्मा ने अग्रसेन जयंती पर समाज के उत्थान के लिए 11 लाख रूपये का अनुदान देने की घोषणा की।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रो. शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन एक महान समाज सुधारक थे तथा उन्होंने समूचे देश को एक नई दिशा देने का काम किया था। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक, युग पुरूष, रामराज्य के समर्थक एवं महादानी थे। उन्होंने समाज को एक रूपया व एक ईंट देने का संदेश दिया था जो आज भी प्रासंगिक है। दुनिया में जिस समाज की बात की जाती है उसको 5000 वर्ष पूर्व ही महाराजा अग्रसेन ने सार्थक कर दिखाया था। वे समाजवाद के सच्चे प्रेरणास्त्रोत थे। शासन प्रणाली में उन्होंने एक नई व्यवस्था को जन्म दिया था। उन्होंने परिश्रम व उद्योग धनोपार्जन के साथ-साथ उसका सही वितरण तथा आमदनी से कम खर्च वर बल दिया था। उस समय यज्ञ करना समृद्धि, वैभव व खुशहाली की निशानी मानी जाती थी। यही कारण था कि महाराजा अग्रसेन बहुत ज्यादा यज्ञ करते थे तथा उन्होंने करीब 108 वर्ष तक शासन किया था।
शिक्षा मंत्री प्रो. शर्मा ने कहा कि उनके प्रयास से ही अग्रोहा धाम मे आर्थिक रूप से सहायता दिलवाई गई थी ताकि अग्रोहा धाम एवं समाज को विकास की एक नई दिशा दी जा सके।

कवि स मेलन में कवियों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए सामाजिक बुराईयों के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहुंची कवयित्री डा. कीर्ति काले ने पाकिस्तान पर व्यंग कसते हुए कहा कि सीमा पर दुश्मन की गोली ने ललकारा है क्या सिंहों का देश कभी चूहों से हारा है। उन्होंनें अपनी कविता के माध्यम से पाकिस्तान की तुलना चूहों से की। हैपी स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम में सुन्दर प्रस्तुति दी जिस पर शिक्षा मंत्री ने इन स्कूली बच्चों को एक लाख रूपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर शिवरतन मैहता, मदन लाल सोलूवाला, सुनील गर्ग, बसंत लाल दादरीवाले, नरेश चेयरमैन, शिवशंकर अग्रवाल, प्रमानंद गर्ग, विनित गोयल, दिनेश गोयल, लाल सुभाष अग्रवाल, रामबाबू पंसारी, पवन तायल, राजेश मस्ताना, सुभाष महाश्य, पंकज खेड़ी वाला, पुरूषोतम खोरीवाला, नरेन्द्र झूकिया, मनोज मोदी, धन्नाराम मितल, प्रदीप यादव जिला पार्षद, कंवर डालू सिंह, सूरत सिंह सैनी, सीबी दीक्षित सहित अन्य गणमान्यजन हाजिर थे।
इसके बाद शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने रामलीला परिषद महेन्द्रगढ़ में पहुंच कर उनके द्वारा पूर्व में दी गई 11 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित मंदिर भवन का उदघाटन भी किया।

Related posts

हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप को विजेता घोषित करने की तैयारी

Ajit Sinha

Moto G5 Rumoured to Go on Sale Shortly After MWC 2017

Ajit Sinha

कला, संस्कृति, विरासत और विश्व की एकता का मेला संपन्न हुआ : प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x