Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : चौकीदार सभा ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ:   हरियाणा ग्रामीण चौकीदार  सभा की बैठक जिला प्रधान मदनलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  बैठक का संचालन जिला सचिव वेदप्रकाश कोथल खुर्द ने किया।  बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा 60 व 65 वर्ष के चैकीदारों का बकाया वेतन देने पर ग्रामीण चैकीदार सभा ने प्रदेश सरकार का आभार विकट किया है।

मदनलाल ने बताया की बकाया वेतन के लिए जिला उपयुक्त ने सभी आठ ब्लॉकों को पत्र जारी कर सूचित किया गया है की खातों में मानदेय की राशि शीघ्र डाल दिया जाएगा व इससे ग्रामीण चैकीदारों की लंबित मांग पूरी होने पर खुशी है जिले के सभी चैकीदार मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर का आभार व्यक्त करते है।  बैठक में ब्लॉक सिहमा के प्रधान उमराव सिंह डाबला , सतनाली खंड से भरत सिंह , कनीना खंड से रमेश , महेंद्रगढ़ से वेदप्रकाश कोथल ,नारनौल से सत्यवीर , निजामपुर से वेदप्रकाश , अटेली से राजकुमार , नांगल चैधरी से बलजीत , बाबूलाल आदि अन्य चैकीदार उपस्थित थे।

Related posts

जेटली ने उत्पाद शुल्क अधिकारियों की चिंताओं कों दूर करने का भरोसा दिलाया

Ajit Sinha

आ रहा है अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का नया बैन ऑर्डर, व्‍हाइट हाउस से किया ऐलान

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : हजारों लोगों ने दी भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार महता की पत्नी को अंतिम विदाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x