Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तक़रीबन सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, तहसीलदार दिनेश

 विनीत पंसारी की रिपोर्ट
महेन्द्रगढ़ : प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तक़रीबन सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को तहसीलदार  की अध्यक्षता में  राजकीय महाविद्यालय के मैदान में योगा भ्यास किया गया, जिसमें पतंजलि के प्रतिनिधियों ने लोगों को विभिन्न प्रकार के आसन और प्राणायाम करवाए जिसमें योगाभ्यास में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, जिनमें महिलाओं की भी काफी संख्या रही।
बुधवार 21 जून को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए तहसीलदार दिनेश कुमार ने कहां कि समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने कहां  कि खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व पंचायती राज कार्यालयों में पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है और इस बार काफी ज्यादा संख्या में योग दिवस पर लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। पतंजलि की महिला संगठन प्रभारी सुशीला ने सभी को योगाभ्यास करवाया। इस मौके पर वेदप्रकाश आर्य, चरण सिंह ढाढोत, संदीप, सुनील हुलाना, श्याम भाई, अरूण माघोगढ और पवन खैरवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

महेंद्रगढ़ : अगर हम बेटी नहीं बचाएंगे तो बहूँ कहा से लाएंगे,विजय सैनी

Ajit Sinha

नर्सरी एडमिशन पर दिल्ली हाईकोर्ट से केजरीवाल सरकार को झटका

Ajit Sinha

Aamir Khan’s,Shah Rukh Khan, first selfie in 25 years is one of a kind. See here

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x