Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : 21 जून को राज्य खेल परिसर के मैदान में लगभग 5 हजार लोग योगाभ्यास इससे पहले मैराथॉन दौड़ होगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :  सैक्टर-12 स्थित हरियाणा राज्य खेल परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहों की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। उपायुक्त समीरपाल सरो ने जहां अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं वहीं सभी प्रकार की तैयारियों की उपायुक्त खुद भी समीक्षा कर रहे हैं।
21 जून को राज्य खेल परिसर के मैदान में लगभग 5 हजार लोग योगाभ्यास करेंगे। कुल 12 सैक्टर बनाए गए हैं। एक 12 गुणा 24 का मुख्य मंच बनाया जा रहा है। जिस पर बैठकर योग प्रशिक्षण साथ-साथ डैमो देंगे। मुख्य मंच के दोनों तरफ दो बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है ताकि दूर तक बैठे लोग योग की क्रियाओं को सही तरीके से निहार कर योगाभ्यास कर सकें। प्रत्येक सैक्टर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। स्कूली बच्चों की खासी भागीदारी रहेगी। छात्राओं के लिए अलग से दो सैक्टर आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशावर्कर तथा महिलाओं के लिए भी अलग से सैक्टर बनाया गया है। स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए 50 बसों की व्यवस्था करने का दायित्व आरटीए को सौंपा गया है। एनसीसी, आयुष तथा खेल विभाग के लिए सैक्टर बनाया गया है। सैक्टर-6 वीआईपी तथा अधिकारियों के लिए आरक्षित किया गया हे। सैक्टर-9 पतंजलि के स्वयंसेवकों व कर्मियों के लिए बनाया गया है। सैक्टर-10 में पंचायती राज संस्थाओं के पंच-सरपंच और अन्य प्रतिनिधि तथा नेहरू युवा केन्द्र के लोग बैठेंगे। सैक्टर-11 में शिक्षक, रैडक्रास के स्वयंसेवक बैठकर योगाभ्यास करेंगे। सैक्टर-12 पुलिस विभाग के लिए आरक्षित किया गया है। सैक्टर-3 व 4 विद्यार्थियों (लड़कों) के लिए बनाया गया है।
सैक्टरों में व्यवस्था बनाए रखने के काम में पतंजलि योग समिति के स्वयंसेवक सहयोग करेंगे। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थी भी सहयोग करेंगे।
शौचालयों की रहेगी व्यवस्था- खेल परिसर में 20 शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। पीने के पानी के कई प्वाइंट बनाए जायेंगे। वहीं पर पानी की खाली बोतल इत्यादि के प्रबन्धन के लिए 8 डस्टबीन रखे जायेंगे।
20 जून को होगी मैराथन दौड़- खेल परिसर से लगभग दो किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन होगां मैराथन दौड़ रूट पर महिला पुलिस कर्मियों की भी डयूटी रहेगी। मैराथन रूट पर पीने के पानी की व्यवस्था की जायेगी। रूट पर 4 एम्बुलैंस व फायर बिग्रेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी। मैराथान रूट पर पानी की छिड़काव करने, जैसी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरूकर दी गई हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया और नगराधीश सतबीर मान योग दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गम्भीर हैं। कल 19 जून को योग दिवस की फाइनल रिहर्सल होगी।

Related posts

पुलिसकर्मी बता युवक को आर्म एक्ट में बंद करने की धमकी व कमरे बंद करके, फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिल्ली की कोर्ट में पेशी के दौरान दो गवाहों की हत्या करने की साजिश रचने वाले कुख्यात गैंगस्टर बॉबी के दो गुर्गों सहित 4 को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :तत्कालीन पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी को ललकारने वाला बॉबी कटारिया सेफ और सिक्योर के जरिए पुलिस की मदद करेगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x