Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा हाइलाइट्स

महाराजा अग्रसेन ने लोकतांत्रिक शासन की सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था का किया सूत्रपात: नायब सिंह सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने लोकतांत्रिक शासन की एक नई सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था का सूत्रपात किया। उनका दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है। महाराजा अग्रसेन के समानता व सामाजिक समरसता के सिद्धांतों के अनुकूल ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मूल मंत्र दिया है। मुख्यमंत्री आज महाराजा अग्रसेन स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली, भारत मंडपम में दिल्ली हरियाणा मैत्री संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अग्र समाज का इतिहास केवल व्यापार और वाणिज्य तक सीमित नहीं है। यह समाज सदियों से भारत की सामाजिक , सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का वाहक रहा है। त्याग, सेवा, संयम और सदाचार, ये केवल शब्द ही नहीं, बल्कि अग्र समाज के जीवन-मूल्य हैं। यह समाज हमेशा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागी रहा है चाहे शिक्षा हो, चिकित्सा हो, उद्यमिता या सामाजिक सेवा हो, हर क्षेत्र में समाज ने अपने कार्यों से एक नई ऊंचाई प्राप्त की है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल’ शब्द जुबान पर आते ही मानस पटल पर ऐसे कर्मवीरों की छवि अंकित होने लगती है, जिन्होंने अपने आत्म-विश्वास, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर न केवल अपने भाग्य की रेखाएं बदलीं, बल्कि देश और दुनिया में अपनी पहचान भी स्थापित की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं है, यह अग्र समाज के गौरवशाली इतिहास व इसकी सांस्कृतिक विरासत को याद करने और आने वाले सुनहरे भविष्य की नींव रखने का क्षण है।मुख्यमंत्री ने दिल्ली-हरियाणा अग्रवाल मैत्री संघ को इस पहल के लिए बधाई दी और समस्त अग्र समाज को अपनी शुभकामनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं निर्भीक लेखक बाबू बालमुकुन्द गुप्त हरियाणा के गुडियानी गांव के रहने वाले थे। हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ष बाबू बाल मुकुन्द गुप्त सम्मान पुरस्कार दिया जाता है। इस सम्मान के लिए 1 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है। उनकी प्रतिमा भी पंचकूला स्थित साहित्य अकादमी भवन में स्थापित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के हिसार हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा गया है। इस हवाई अड्डे के बनने से हरियाणा की दुनिया के हवाई नक्शे पर एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि तकनीक, नवाचार और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था के इस युग में, समाज की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। आज हम आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुके हैं, तो यह आवश्यक है कि हम अपने अतीत से प्रेरणा लेकर एक विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि अनेक युवा स्टार्टअप्स,डिजिटल तकनीक में अग्रणी भूमिका निभा कर देश-विदेश में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाते हुए, स्थानीय उद्यमों, शिल्प और उत्पादों को बढ़ावा दें। यह न केवल आत्मनिर्भरता का मार्ग है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का माध्यम भी है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्वच्छ भारत और एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे अभियानों के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहे समय में अग्रवाल समाज को इन अभियानों का एक मजबूत स्तंभ बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं में, संकट की घड़ी में और जनकल्याण के कार्यों में समाज ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है। समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज को बेटियों को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है और दिल्ली को विकसित राज्य बनाने में भी भरपूर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा के अग्रवाल समाज से होने पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती हैं। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, हरियाणा के पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल सहित अग्र समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Related posts

कश्मीर फाइल विवाद: भाजयुमो और तेजस्वी सूर्या के कड़े विरोध के बाद,कोटा में धारा 144 हटाई गई

Ajit Sinha

बीजेपी ने पांच प्रदेशों में होने वाले उप विधानसभा व विधानसभा चुनावों के लिए 23 प्रत्याशियों की घोषणा की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

मेरे पास न मोदी है न हेमामालिनी, युवा ही हैं मेरे स्टार प्रचारक- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x