Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव हरियाणा

गुरुग्राम/फरीदाबाद पुलिस की पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल टीमों ने राज्य स्तरीय पुलिस प्रतियोगिता में जीता रजत पदक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा पुलिस द्वारा दिनांक 20.07.2026 से 21.07.2026 तक मधुबन में आयोजित हरियाणा पुलिस वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता-2026 में गुरुग्राम/फरीदाबाद पुलिस की पुरुष एवं महिला दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत (Silver) पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा पुलिस के विभिन्न जिलों एवं इकाइयों की टीमों के बीच आयोजित की गई, जिसमें गुरुग्राम/फरीदाबाद पुलिस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गुरुग्राम/फरीदाबाद टीम की ओर से पुरुष वॉलीबॉल टीम में एएसआई सतीश (कोच) एसआई संजय, ई/एचसी नरेश, कांस्टेबल मनदीप सिंह, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल अविनाश, कांस्टेबल रमेश, कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल जयपाल, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल कुलदीप तथा महिला वॉलीबॉल टीम में एल/एसआई अल्पना, एल/एएसआई गीता, एल/एएसआई सुनीता, एल/एएसआई मोनिका, एल/एएसआई कविता, एल/एएसआई सोनिका, एल/एएसआई मीना, एल/एएसआई मोनिका, एल/एएसआई सुमन, एल/एचसी गीता, एल/एचसी सुमन, एल/एचसी इंदु बाला ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के सफल समापन के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी ऑल इंडिया पुलिस गेम्स (AIPGs) एवं अन्य प्रतियोगिताओं के लिए गुरुग्राम पुलिस के 04 खिलाड़ियों का चयन किया गया। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता पूरे गुरुग्राम पुलिस परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी गुरुग्राम पुलिस के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं हरियाणा पुलिस का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन क्लस्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान कर दी है।

Ajit Sinha

हरियाणा: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने आज 115.625 करोड रुपये की राशि का चैक सीएम मनोहर लाल को भेंट की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अंतर्राष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन का शहरवासियों ने किया जोरदार स्वागत,मलेशिया व आस्ट्रेलिया में अनमोल ने जीते पांच मैडल। –

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x