Athrav – Online News Portal
नोएडा

भगवान श्री राम बुल्डोजर पर हुए सवार: आज दशहरे पर्व पर निकाला गया राम जुलुस, राजनीतिकरण किया गया -देखें वीडियो।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : दशहरे का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ साथ आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाए जाने वाले त्योहार के रूप में जाना जाता है,  लेकिन दादरी कस्बे में दशहरे के इस अवसर पर निकाले गए राम जुलूस में इस सामाजिक त्योहार को पूरी तरह राजनीति का रंग दे दिया गया.  बुलडोजर की लोकप्रियता को भुनाने के लिए इस बार राम को बुलडोजर पर चढ़ा कर यात्रा निकाली गई, 

राम के साथ योगी की वेश में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा था और राम के नारे ना लगाते हुए बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे.  इतना ही नहीं जुलूस में बड़ी-बड़ी तलवारों को भांजा भी जा रहा था और यह सब हो रहा था.  

पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच. और पुलिस मूक दर्शक  बनी नज़र आई. दादरी के जीटी रोड पर निकाले जा रहे हैं इस राम जुलूस में रथ का स्थान बुलडोजर ने ले लिया है और राम के साथ गेरुआ वस्त्र में योगी स्वांग रच एक व्यक्ति भी सवार है और दो कैट कमांडो भी…और नारे लग रहे हैं…  बुलडोजर बाबा जिंदाबाद… यूपी लगाए एक ही नाम… बुलडोजर बाबा जय श्री राम… अयोध्या तो झांकी है

मथुरा काशी बाकी है… इन नारों से ना सिर्फ इस पावन पर्व राजनीतिकरण किया जा रहा किया जा रहा था बल्कि  धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है. इतना ही नहीं इस झांकी के साथ मां काली की झांकी भी निकाली जा रही है जिसमें आधा दर्जन युवक आधा दर्जन युवक बड़ी-बड़ी तलवार भांजते हुए नजर आ रहे हैं.  राम जुलूस में अक्सर राम सीता लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली जाती है,  लेकिन इस जलुस में राम को प्रतीक के रूप में रखकर सत्तारुढ़ राजनीतिक दल अपनी अलग रोटियां सेंकने में जुटा था. 

Related posts

आठ साल की शादी पर भारी पड़ा एक साल का प्यार, बनी सिंह उर्फ विशाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी पकड़े गए।

Ajit Sinha

प्रेमिका की शादी तय होने से खफ़ा प्रेमी ने उसके पिता को मारी थी गोली, पुलिस ने प्रेमी और उसके एक साथी को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

बड़ा खुलासा:पारिवारिक रंजिश के कारण जेल में बंद गैंगस्टर ने कराई एयर इंडिया क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x