Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से की गई भगवान गणपति की स्थापना, सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना में लिया हिस्सा- जगदीश 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; गणपति उत्सव की धूम आरंभ हो गई है। श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। इस धार्मिक उत्सव को मनाने के लिए श्रद्धालु मंदिर और अपने निवास स्थान पर भगवान गणपति मूर्ति की स्थापना कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में हर बार की तरह इस बार भी महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में भगवान गणपति का जोरदार तरीके से स्वागत किया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने भगवान गणेश का स्वागत करते हुए प्रातः कालीन आरती के साथ उनका अभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी उत्साहजनक रही। मंदिर के पुजारियों ने धूमधाम से गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गणेश भगवान की पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर मंदिर में विशेष तौर पर भगवान गणपति को सबसे अधिक प्रिय प्रसाद मोदक का भोग लगाया गया। भगवान को भोग लगाने के बाद मोदक का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया, इस अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी मंदिर में भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई है। हर साल मंदिर संस्थान द्वारा गणपति उत्सव धूम धाम से मनाया जाता है। मंदिर में प्रतिदिन भगवान गणपति की भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है। हर रोज मंदिर में भगवान गणेश की आरती में काफी संख्या में श्रद्धालुगण हिस्सा लेते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करने की मन्नत मांगते हैं। भाटिया ने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर का अपना एक पौराणिक इतिहास है। जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मुराद मांगते हैं, वह अवश्य पूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम के साथ भगवान गणपति का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन मंदिर में भव्य पूजा अर्चना का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर मंदिर में मुख्य रूप से फकीर चंद कथूरिया, नेतराम, प्रीतम धमीजा, आदित्य, ज्योति, सीमा, बलवीर, राहुल और धीरज ने भी भगवान गणपति के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई

Related posts

भिखारी को लोगों ने ग़लतफ़हमी में बच्चा चोर समझ कर दी लात -घूसों की बरसात :लाइव पिटाई का वीडियो देखिए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले दो आरोपितों को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सूरजकुंड में हरियाणा भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, सीएम सहित कई केंद्रीय व स्टेट के मंत्रीगण मौजूद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x